Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल

    May 13, 2026

    कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल
    • कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,
    • बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के हिंसा की फिर होगी जांच, शुभेंदु ने दिए केस दोबारा खोलने के निर्देश
    • पश्चिम बंगाल सरकार ने कृषि उत्पादों के दूसरे राज्यों में निर्यात से हटाया प्रतिबंध
    • झारखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में लगेंगे फुली ऑटोमेटिक पैथोलॉजी मशीनें
    • मॉक ड्रिलः पटना समेत 6 जिलों में कल शाम सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
    • कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ मंजूर, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » परित्यक्तों की पृथ्वी
    Lead News

    परित्यक्तों की पृथ्वी

    News MaatiBy News MaatiMay 8, 2024No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुशोभित

    राम ने वनगमन किया तो संगिनी साथ गईं। सीताहरण हुआ तो उनके लिए रण भी किया। अवधपुरी लौटकर फिर लोकापवाद के भय से उसी संगिनी का परित्याग किया या नहीं किया, वह पृथक से विवाद का विषय है, उसमें नहीं जाऊँगा।

    अनेकान्त के रचाव में दोनों ही कथाएँ मिलती हैं! किंतु लक्ष्मण उर्मिला को त्यागकर राम के साथ वन गए, यह तो निश्चित है। राजधर्म और कुलचेतना को व्यक्ति की निजी हानि पर अधिक महत्व दिया गया, यह मानदण्ड तो स्थापित ही हुआ।

    बुद्ध तो जैसे मन में चोर लेकर, अंधकार में पत्नी और पुत्र को त्यागकर गए! वो महाभिनिष्क्रमण तो नि:शंक है। सम्बोधि पाकर फिर लौटे भी। उपालम्भ सुनने को बैठे किंतु यशोधरा मौन रहीं। वैसे ही जैसे कोई त्यागा गया प्रिय मौन रहने का निश्चय कर लेता है। यह उसका रोष भी है, प्रतिकार भी है! और अब कहने को है भी क्या, अब कहके भी क्या होगा, इस भावना की अभिव्यंजना भी। कथा है कि बाद में तथागत ने यशोधरा और राहुल दोनों को धम्म की दीक्षा दी।

    कृष्ण की कथा इसमें सबसे रुचिकर है। कृष्ण से बड़ा निस्संग कौन हुआ? रण में, वन में, भवन में, भुवन में, प्रणय में, कलह में- वे एकाकी ही हैं, ठीक वैसे, जैसे कोई विराट-रूप सर्वथा असंग होता है। ब्रज को छोड़ा तो लौटकर नहीं गए। किंतु अपने महाप्रियकर उद्धव को वहाँ अवश्य भेजा। उद्धव ने वहाँ गोपियों के उपालम्भ को सहा। आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी ने कहा है कि सूरदास ने अपने काव्य में श्रीकृष्ण का साथ एक ही जगह छोड़ा, और वह है ‘भ्रमरगीत।’ किंतु कृष्ण को इससे क्या? यह ब्रज के प्रति उनका दायित्व था, जो उन्होंने निभाया। गोपियों को कृष्ण की असम्भवता का क्लेश जीना था सो उन्होंने जीया! और उद्धव ने कृष्ण के स्थान पर गोपियों का उलाहना सुनना था सो उन्होंने सुना।

    किसी ना किसी को तो सुनना ही था! हर कोई यशोधरा की तरह अपने आहत अभिमान में मौन नहीं होता। हर कोई उर्मिला की तरह अपनी निष्ठा में प्रकृतिस्थ नहीं होता। प्रेम के यदि अनेक रूप होते हैं तो वियोग के उससे अधिक ही हैं।

    लोक जिसे गाथा की तरह बाँचता है, काव्य उसे ही एक व्यक्तिनिष्ठ संवेदना से पढ़ता है। इसलिए रामकथा और बुद्धकथा में जो उर्मिला और यशोधरा अलक्षित रह गईं, उन्हें मैथिलीशरण गुप्त ने अपने प्रबंध की नायिकाएँ स्वीकारा। गोपियों के लिए सूरदास ने भ्रमरगीत रचा और अपने काव्य में पहली बार अपने ईष्ट के प्रतिकूल प्रतिवाद किया। कनुप्रिया के अंतर्मन को धर्मवीर भारती ने वाणी दी। तिष्यरक्षिता जैसी कलंकिता को भी श्रीनरेश मेहता ने अपने गल्प में स्मरण रखा।

    कविता की अगर कोई परिभाषा हो सकती है तो वो यही है कि जिस-जिसको लोक, धर्म, सत्ता, दायित्व और औचित्य-निर्वाह के मानदण्ड त्याग देते हैं, उसे काव्य प्रश्रय देता है। कविता सबसे बड़ी शरणागति है। उसमें संसार भर की उपेक्षित, परित्यक्त, विस्मृत चीज़ों को जगह दी गई है। लोक से कविता का खटराग भी इसीलिए चलता है। लोक काव्य को प्रणाम करता है, औचित्य-निर्वहन का आख्यान हो तो उसे आदर भी देता है, किंतु लोक और काव्य दोनों ही जानते हैं कि उनके नियम पृथक हैं, उनके अभीष्ट में अंतर है।

    लोक का अभीष्ट समाज है, काव्य का अभीष्ट व्यक्ति!

    जो भी त्यागकर गया, एक दिन लौटकर आया- प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से! उसने इसे अपने व्यक्तित्व की एक विधा माना, यह नहीं समझा कि जिसे त्याग ही दिया, उसके लिए कोई भी उपकार अब तिरस्कार ही है! त्यागने वाला लौटकर आता है तो त्यागा गया इससे क्लेश ही पाता है! तुम ना ही आते तो ठीक था– यह कहता है! प्यार की पूर्ति दया और सदाशयता से नहीं हो सकती!

    ‘सखि, वे मुझसे कहकर जाते’ – यशोधरा के इस आर्तनाद में उन सभी व्यक्तियों का क्रंदन गूंज उठा है, जिसे लोक, नीति और निष्ठा के ग्रंथ सुन नहीं सकते थे। कविता ही जिसकी वर्णमाला रच सकती थी। यह कटाक्ष कि अव्वल तो जाना ही क्यों? चेतना के इस आत्मीय प्रसंग की हत्या करना ही क्यों, जो जीवन में दुर्लभ है। किंतु जाना ही था, तो कहकर जाते, विदा का गौरव मेरे हिस्से में लिखते, मैं रोकती नहीं। इसलिए नहीं कि रोकना चाहती नहीं थी, बल्कि इसलिए कि जिसको जाना ही हो, उसे तो ब्रह्मा भी रोक नहीं सकते! और कोमलता का जो सम्बंध हृदय की वर्तनी से जुड़ा था, उसकी रक्षा आग्रह से कैसे होती? किंतु कहकर जाते! नींद से जगाकर बतलाते कि अब जाता हूँ, अब मिलना ना होगा, यह सम्बंध यहाँ समाप्त हुआ! इसका कारण मत पूछना और इससे जो शोक हो उसके लिए क्षमा कर देना, अलबत्ता क्षमायाचनाओं से कौन-से दु:ख विरल हुए हैं? किंतु अब यह विदा है!

    एक पूरी पृथ्वी उन लोगों की है, जिन्हें त्याग दिया गया।

    अपार जनसमूह में उनके चेहरे गुम हो जाते हैं। एक कविता ही उन्हें आलोकित करती है।

    तब आप यह भी कह सकते हैं कि पृथक से एक पृथ्वी उस कविता की भी है, जिसमें सभी भुला दिए गए व्यक्तियों की अंतिम शरणगाह!

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    CBSE बोर्ड : 12वीं में 85.20 प्रतिशत छात्र पास, लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

    May 13, 2026

    सुवेंदु कैबिनेट की पहली बैठक में बीएसएफ को बाड़ के लिए जमीन, आयुष्मान भारत को मिली मंजूरी

    May 11, 2026

    यूपीएससी : टॉप-20 में एक चौथाई सीट पर बिहार का कब्जा, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें राज्य टॉपर

    March 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,378

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,042

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026794
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां

    By News MaatiMay 13, 20266

    रांची,। राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर ईंधन संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल

    May 13, 2026

    कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,

    May 13, 2026

    बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के हिंसा की फिर होगी जांच, शुभेंदु ने दिए केस दोबारा खोलने के निर्देश

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल

    May 13, 2026

    कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,

    May 13, 2026

    बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के हिंसा की फिर होगी जांच, शुभेंदु ने दिए केस दोबारा खोलने के निर्देश

    May 13, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.