पटना। अशोक राजपथ में बने बिहार के पहले डबल डेकर पुल का उद्घाटन 11 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। तीन लेयर पर इस पुल पर फर्राटा भरेंगे वाहन। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सोमवार को डबलडेकर पुल के निरीक्षण के बाद यह जानकारी दी।

पथ निर्माण मंत्री ने बताया 422 करोड़ की लागत से डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने इसका निर्माण कराया है।

उन्होंने कहा कि डबल-डेकर फ्लाईओवर के पूर्ण होने पर पटना के अत्यधिक व्यस्त इलाकों में से एक अशोक राजपथ पर यातायात की व्यवस्था सुगम हो जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version