रांची। ‘डॉक्टर्स डे’ व सीए दिवस के अवसर पर लायन क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर ने विशिष्ट डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। समाज के प्रति उनकी अमूल्य सेवा के लिए उन्हें प्लांट पॉट्स, गुलदस्ते और शॉल भेंट किए। मौके पर सम्मानित डॉक्टरों में डॉ. हेमलता भारती , डॉ. रजनीश कुमार , डॉ. विनीता राज, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. रितिका, डॉ. सर्वजया सिंह, डॉ. श्वेता पांडे , डॉ. प्रज्ञा शर्मा और डॉ. खुशबू कौशिक वही सम्मानित चार्टर्ड अकाउंटेंट में सीए मनीष अग्रवाल और सीए अरुण जाजोदिया शामिल हैं। इस अवसर पर क्लब के लायन सुजीत कुमार ( द्वितीय वीडीजी) नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, सचिव प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र जी, धीरेंद्र चौधरी, बाला सिंह, पुष्पलता वर्मा, नीलिमा, अनिता साहू, गणेश सिंह, विजय कुमार, बिनोद बर्नवाल, मिथिलेश कुमार, सुमित अग्रवाल, कृष्णा कुमार, विजय कुमार, सुधा चौधरी समेत कई गणमाण्य सदस्य मौज़ूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version