रांची। मानव अधिकार मिशन एवं छात्र क्लब पर्यावरण मंच (यूनिट,छात्र क्लब ग्रुप) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जरूरतमंद लोगों के बीच छाता एवं टोपी का वितरण न्यू मधुकम एवं रातु रोड खादगढ़ा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमारी नीलम युवा नेत्री एवं कुमारी शीला ब्यूटीक्वीन ने किया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मानव अधिकार मिशन झारखंड प्रदेश रामगढ़ जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता,छात्र क्लब ग्रुप के के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांस,संरक्षक दीपक कुमार साहु,पिया बर्मन मौजूद थे। छात्र क्लब ग्रुप का विस्तार करते हुए धीरेंद्र प्रसाद को छात्र क्लब ग्रुप का वरीय संरक्षक बनाया गया।

रूपेश कुमार गुप्ता ने कहा लोगों को धूप एवं गर्मी से राहत दिलाने के लिए छाता एवं टोपी को वितरण किया गया आगे भी सेवा कार्य जारी रहेगी।शिव किशोर शर्मा ने कहा संस्था का कार्य समाजसेवा है और समाज सेवा एक पुण्य सेवा कार्य है।मै रूपेश कुमार गुप्ता, दीपक कुमार साहु के प्रति आभार प्रकट करता हूं इन्होंने आज के इस सेवाकार्य को सफल बनाने में सहयोग किया है।कुमारी शीला ब्यूटीक्वीन ने गर्मी के दिनों में शरीर को हेल्दी रखने की टिप्स दिए।

मुकेश कुमार ठाकुर को फोटोग्राफी के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रर्दशन के लिए सम्मानित किया गया।देशवासियों को पद्मिनी एकादशी व्रत की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम की समापन की गई।भक्तिमय संगीत के साथ कुमारी अनिता रेडरोज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version