रांची। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र मधुकम स्थित महुआ टोली में सिविल कोर्ट के वकील गोपाल कृष्णा की हत्या के दूसरे दिन शनिवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता अधिवक्ता के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। डीजीपी ने मृतक अधिवक्ता की मां, पत्नी से काफी देर तक बातचीत की। उन्हें अपराधियों के जल्द से गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस दौरान डीजीपी ने परिजनों से कारण जानने का भी प्रयास किया, लेकिन घरवालों को इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं होने के कारण कुछ बता न सकें।

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मौके पर संवाददाताओं से कहा कि एसएसपी की पूरी टीम जांच में जुटी है। तकनीकी शाखा भी सुराग ढूंढ रही है। अपराधियों की पहचान हो गयी है। उनका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उम्मीद है जल्द अपराधी रांची पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस दौरान अन्य वरीय अधिकारी भी डीजीपी के साथ मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अधिवक्ता गोपाल कृष्णा की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version