रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार बनने के बाद पहली बार बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। राज्य के 20 जिलों के उपायुक्तों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को बोकारो का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं निदेशक बागवानी फैज अक अहमद को रामगढ का उपायुक्त, निदेशक सूचना प्रद्यौगिकी आदित्य रंजन को धनबाद का उपायुक्त बनाया गया है। निदेशक उच्च शिक्षा राम निवास यादव को गिरिडीह का उपायुक्त और जेएसएसी निदेशक आर रॉनिटा को खूंटी का उपायुक्त बनाया गया है। गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर का उपायुक्त और निदेशक पर्यटन अंजली यादव को गोड्डा का उपायुक्त बनाया गया है।

इस फेरबदल में आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को बोकारो का नया उपायुक्त बनाया गया है. वहीं, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी आदित्य रंजन को धनबाद की कमान सौंपी गई है।इसके अलावा निदेशक बागवानी फैज अक अहमद को रामगढ़ का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।गिरिडीह की कमान रामनिवास यादव कोरा सौंपी गयी है। आर रॉनिटा खूंटी की नयी डीसी बनायी गयी हैं। नमन प्रियेश लकड़ा देवघर के नए डीसी बनाए गए हैं।

गोड्डा की नयी डीसी अंजली यादव, पूर्वी सिंहभूम के नए डीसी कर्ण सत्यार्थी, पश्चिमी सिंहभूम का नया उपायुक्त चंदन कुमार को बनाया गया है।सिमडेगा की नयी डीसी कंचन सिंह बनायी गयी हैं।प्रेरणा दीक्षित को गुमला का नया उपायुक्त बनाया गया है।कीर्तिश्री जी चतरा की नयी उपायुक्त बनायी गयी हैं. समीरा एस पलामू की नयी डीसी बनायी गयी हैं।दिनेश कुमार यादव गढ़वा के नए डीसी बनाए गए हैं। रवि आनंद को जामताड़ा जिले की कमान सौंपी गयी है। ऋतुराज कोडरमा के डीसी बनाए गए हैं। अभिजीत सिन्हा को दुमका का नया उपायुक्त बनाया गया है। कुमार ताराचंद को लोहरदगा, शशिप्रकाश सिंह को हजारीबाग और नितिश कुमार सिंह को सरायकेला-खरसावां का नया डीसी बनाया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version