गुमला। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर समाहरणालय परिसर गुमला चंदाली में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं एसपी शंभू कुमार सिंह ने गांधी जी की आदमकद प्रतिमा माल्यर्पण किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान सभी ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीरों के योगदान को स्मरण किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो, एसडीओ सदर राजीव नीरज, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version