रांची। पंडरा ओपी के पशु आहार दुकान में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला से अपराधियों ने सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। महिला अपने घर के बाउंड्री वाल के अंदर स्थित पशु आहार दुकान में झाड़ू लगा रही थी। मंजू सिंह ने बताया कि दो की संख्या में आए बाइक सवार अपराधी पहुंचे। इसमें से एक उनके घर के अंदर आया और कैल्सियम की दवा मांग उन्हें अपनी बातों में फंसाया और मौका पाकर सोने की चेन छीन कर फरार हो गया।

मंजू सिंह बाहर आकर चिल्लाई लेकिन तब तक दोनों अपराधी मौके से फरार हो चुके थे।घटना की सूचना मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और और जांच पड़ताल की। पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज मिला है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

हाल के दिनों में एक दर्जन से ज्यादा छिनतई की वारदातों को अंजाम दिया गया है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को हासिल हुए हैं. लेकिन किसी की भी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है. ऐसे में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के किसी काम का नहीं है।

राजधानी में जिस तरह से स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है उसे देखकर यही लगता है कि अपराधी एक दम बेखौफ हो चुके हैं. पहले अपराधी हेलमेट पहन कर स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे. लेकिन अब तो वह हेलमेट भी नहीं पहन रहे हैं. उनके चेहरे सीसीटीवी फुटेज में कैद भी हो रहे हैं उसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version