
रांची। बोकारो से कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह एक और विवाद में घिरी। दो पैन नंबर को लेकर विपक्ष हमलावर है। विधायक श्वेता सिंह के नाम पर एक दो नहीं बल्कि चार अलग-अलग वोटर आईडी है। चार में से तीन वोटर आईडी बोकारो के अलग-अलग पतों का है और एक वोटर आईडी बिहार के पते पर है ।
विधायक के नाम पर चार वोटर आईडी
पहला : EPIC GPV 2611846, पता : बोकारो, पति का नाम : संग्राम सिंह
दूसरा : EPIC GPV 9912379, पता : बोकारो, पति का नाम : संग्राम सिंह
तीसरा : EPIC GPV OKP 027096, पता : बोकारो , पति का नाम : संग्राम सिंह
चौथा : EPIC GPV ZUU 1677376, पता : झाझा, बिहार, पिता का नाम : दिनेश कुमार सिंह
बोकारो के पते पर जो तीन वोटर आईडी है, उसमें पति का नाम संग्राम सिंह दर्ज है। जबकि बिहार के पते वाली वोटर आईडी में पिता का नाम दिनेश कुमार सिंह दर्ज है दो पैन और चार वोटर आईडी के मामले को संदेहास्पद बताते हुए निर्वाचन आयोग को शिकायत की गयी है । अब इस पूरे मामले में निर्वाचन आयोग क्या कार्रवाई करता है।
