कोडरमा: कोडरमा स्टेशन पर देर रात 6 से 7 की संख्या में कोच अटेंडेंट ने बिहार के गया से ट्रेन में सवार हुए दो यात्रियों के साथ जमकर मारपीट की। ट्रेन खुलने के बाद कोच अटेंडेंट इन दोनों यात्रियों को कभी भी शिप्रा एक्सप्रेस में सफर नहीं करने की धमकी भी दी।

मारपीट की यह घटना स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठे एक यात्री ने रिकॉर्ड की और इसके आधार पर जीआरपी ने एक्शन लेते हुए 5 कोच अटेंडेंस को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, गया से पंकज कुमार और सुमन कुमार जनरल टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए और टीटीई से एसी कोच में सीट कंफर्म करने का आग्रह किया।

जब ट्रेन में टीटीई ने सीट नहीं होने की बात कही तो एसी बोगी के कोच अटेंडेंट इन दोनों यात्रियों के पास आए और उन्हें कंफर्म सीट देने की बात कहते हुए सामान रखने वाली सीट पर दोनों यात्रियों को बैठा दिया।

थोड़ी देर बाद में इन दोनों यात्रियों से प्रत्येक सीट के लिए तीन 3 हजार रुपये की मांग करने लगे।
इसी बीच टीटीई ने इन दोनों यात्रियों को कोडरमा स्टेशन पर उतारकर साधारण डिब्बे में सफर करने की सलाह दी।

शिप्रा एक्सप्रेस जैसे ही कोडरमा स्टेशन पहुंची। दोनों यात्रियों के ट्रेन से उतरते ही 6-7 कोच अटेंडेंट ने दौड़ा-दौड़ा कर दोनों यात्रियों को पीटा।
कोडरमा स्टेशन से शिप्रा एक्सप्रेस की रवाना होने के बाद इन दोनों यात्रियों ने कोडरमा जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जीआरपी ने त्वरित एक्शन लेते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद पांच कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version