
वाराणसी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बनारस पहुंचे। यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से झारखंडवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री काल भैरव के मंदिर पहुंचे और वहां भी प्रार्थना की। इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी मौजूद रहीं।
इससे पहले मुख्यमंत्री बनारस की गलियों में घूमे। उन्होंने कहा कि बनारस की गलियों में दुनिया का सार छिपा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आॅफिशियल एक्स हैंडल पर बनारस की सारी तस्वीरें साझा की है।
पहले पोस्ट में मुख्यमंत्री बनारस की गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि बनारस की गलियों में दुनिया का सार छिपा है। दूसरे पोस्ट में हेमंत ने चार तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। तीसरे पोस्ट में भी हेमंत ने चार फोटोज शेयर किया है। इसमें दोनों पति-पत्नी काल भैरव को हाथ जोड़कर प्रणाम कर रहे हैं।
