
सरायकेला : झारखंड में अब हर परिवार को 125 की जगह 200 यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी। वहीं, फिर से अबुआ आवास के लिए आवेदन का कार्य प्रारंभ होगा। अबुआ आवास में तीन कमरा, एक किचन, एक बरामदा तथा एक शौचालय संलग्न रहेगा।
रविवार को ये बातें मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहीं। वे सरायकेला के राजनगर प्रखंड के मातकमबेड़ा में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे।
इस मौके पर 71 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन तथा 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में पूर्ण बहुमत से बनी गठबंधन सरकार को भाजपा ने हर स्तर पर अस्थिर करने का प्रयास किया लेकिन गठबंधन मजबूत है और लोगों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
