
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत इस बार भी पांच-पांच हजार रुपये लाभुकों के खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। यह राशि अप्रैल और मई माह की ढाई-ढाई हजार रुपये होगी।महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलों को राशि आवंटित कर दी है। इसके तहत कुल 9,609 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सबसे अधिक राशि गिरिडीह जिले को जारी की गई है। इसके बाद क्रमश: रांची, धनबाद, बोकारो और पलामू को अधिक राशि जारी की गई है।
अब जिला स्तर पर किसी भी दिन लाभुकों के खाते में राशि हस्तांतरित हो सकती है। इस बार उन लाभुकों के खाते में ही राशि हस्तांतरित होगी, जिनके बैंक खातों का आधार सीडिंग हो चुका है।
बड़ी संख्या में अपात्र लाभुक योजना से वंचित
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की स्क्रूटनी के बाद बड़ी संख्या में अपात्र लाभुकों को योजना से वंचित किया गया है। ऐसे में पहले से योजना का लाभ उठा रही कई लाभुकों के खाते में इस बार योजना की राशि नहीं पहुंचेगी. मालूम हो सभी लाभुकों को आधार सीडिंग कराने का सख्त निर्देश दिया गया था। जिन महिलाओं ने अब तक आधार सीडिंग नहीं करवाया है उनको 5000 रुपए नहीं मिलेंगे।
