जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार के पास शनिवार को अपराधियों ने चेन स्नैचिंग कर भाग निकले । मोहरदा जानकी कॉलोनी निवासी लाल बिहारी प्रसाद जब दूध लेने निकले, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका सोने की चेन झपट लिया और फरार हो गए।

घटना की जानकारी पीड़ित ने तुरंत थाने को दी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि दोपहर 12 बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों ने 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी। देर से प्रतिक्रिया और गश्ती व्यवस्था पर लापरवाही से नाराज क्षेत्रवासी पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इधर, बदमाशों की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version