मुंबई। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ जुहू स्थित एक व्यवसायी से निवेश के बहाने 60.48 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में पहले प्राथमिकी जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी, जिसे लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के निदेशक दीपक कोठारी (60) की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

कोठारी ने आरोप लगाया है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने कारोबार में विस्तार के लिए दंपति की कंपनी, बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड को 60.48 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए। शेट्टी दंपति ने तौर पर इस राशि का इस्तेमाल अपने निजी खर्चों के लिए किया था। इस केस में राशि 10 करोड़ रुपए से अधिक होने के कारण मामले की जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी गई है। प्रारंभिक जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 403 (संपत्ति का बेईमानी से गबन), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 34 (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version