रांची । सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कुल 298 संविदा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर, हॉस्पिटल मैनेजर, वित्त प्रबंधक और आईटी एग्जीक्यूटिव के पद । सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर और हॉस्पिटल मैनेजर की नियुक्ति की जाएगी।

साथ ही ऑनलाइन सेवाओं के लिए आइटी एग्जीक्यूटिव और लेखा प्रबंधन के लिए वित्त प्रबंधक की नियुक्ति की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत कुल 298 पदों पर नियुक्ति संविदा पर होगी।

इसके लिए 27 जून से 21 जुलाई तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान और झारखंड सरकार के भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे।

जिन पदों पर नियुक्तियां होनी हैं, उनमें सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर के 39, हॉस्पिटल मैनेजर के 201, वित्त प्रबंधक के 29 और आइटी एग्जीक्यूटिव के 29 पद शामिल हैं। इन सभी की नियुक्ति मेडिकल कॉलेजों, सदर अस्पतालों, रेफरल अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version