नई दिल्ली। अडानी मुद्दे पर विपक्ष मोदी सरकार को पूरी तरह घेरने का मन बना चुका है। खासकर कांग्रेस इस मौके को हाथ से नहीं गंवाना चाहती। उसी क्रम में आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अडानी का मुद्दा सदन में छा गया। विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा किया। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2024/12/k0VBWNPcGtiFYnD.mp4

उधर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इस मुद्दे पर संसद के बाहर भी आवाज बुलंद रखी। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में संविधान की लाल कॉपी लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी नजर आईं। विपक्षी सांसद मुंह पर काला मास्क लगाकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए।

संसद का शीतकालीन सत्र अब तक हंगामेदार रहा है। विपक्ष अडानी और संभल हिंसा मामले को लेकर सरकार पर काफी आक्रामक है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद के अंदर और बाहर अडानी के मामले को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राहुल गांधी अडानी के मामले को लेकर सरकार पर लंबे समय से निशाना साधते आए हैं। ऐसे में अडानी का नया मुद्दा राहुल गांधी के लिए बड़ा सियासी मौका है। वह इस मौके को हाथ से नहीं गंवाना चाहते। इस बार संसद के अंदर उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उनके साथ मिलकर अडानी मामले को बड़ा मुद्दा बनाने में जुट गई हैं। भाई-बहन की ये जोड़ी सरकार पर एक के बाद एक तीखे तीर छोड़ रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version