पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से शनिवार को जारी आवश्यक सूचना में बताया गया कि यह परीक्षा पहले 26 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित होनी थी।

हालांकि, अपरिहार्य कारणों से परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इससे परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार रहेगा।

बीपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट कहा गया है कि परीक्षा अब निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं होगी। आयोग ने बताया कि परीक्षा आयोजन की नई तिथि की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नई सूचना के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक माध्यमों पर नजर बनाए रखें। परीक्षा स्थगित होने की सूचना मिलते ही अभ्यर्थियों के बीच चर्चा शुरू हो गई। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अब आयोग की अगली अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं।

आयोग ने फिलहाल स्थगन का कारण विस्तार से नहीं बताया है। परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी सूचना में केवल अपरिहार्य कारणों का उल्लेख किया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version