रांची। जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से 20 अगस्त की सुबह उड़ान भरने के कुछ देर बाद से लापता ट्रेनी एयरक्राफ्ट को नेवी की टीम खोज रही है। वहीं ग्रामीणों को चांडिल डैम में पायलट का शव मिला। जिसकी पहचान ट्रेनी पायलट सुब्रोदीप दत्ता के रूप में हुई है। विशाखापट्टनम से नेवी की एक टीम को झारखंड भेजा गया है। नेवी की टीम विशेष विमान से देर रात रांची पहुंची।

21 अगस्त को सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम एयरक्राफ्ट और दोनों पायलट की खोजबीन करती रही। एनडीआरएफ के गोताखोर पानी के नीचे भी गए, लेकिन पानी के नीचे की विजिबिलिटी नहीं के बराबर है। क्योंकि बारिश की वजह से पानी मटमैला हो गया है। ऐसी स्थिति में सिर्फ टेक्नोलॉजी ही काम आ सकती है। इसी वजह से सरायकेला प्रशासन ने नेवी से मदद के लिए रक्षा मंत्रालय से आग्रह किया था।

20 अगस्त को एयरक्राफ्ट के लापता होने के बाद पूरा दिन इसी बात को समझने में निकल गया कि एयरक्राफ्ट आखिर गिरा कहां है। शाम के वक्त जिला प्रशासन को जानकारी मिली कि एक शख्स ने एयरक्राफ्ट को चांडिल डैम में गिरते हुए देखा है। इस आधार पर 21 अगस्त को एनडीआरएफ की टीम को खोजबीन में लगाया गया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version