रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित अभिनंदन सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

दूसरी ओर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची आगमन पर सर्वप्रथम बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मेंन रोड स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर माल्यार्पण किया। फिर दीपाटोली स्थित शहीद स्मारक जाकर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके अलावा रांची में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए।इससे पूर्व दोनों केंद्रीय मंत्रियों का एयरपोर्ट पर भी भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version