
लखनऊ। कटेंगे तो बंटेंगे का असर यूपी में दिखाई दे रहा है। टाइम्स नाऊ नवभारत के एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। यूपी उपचुनाव की 9 सीटों में से 6 सीटों पर बीजेपी जीतती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, 3 सीटों पर सपा जीत रही है।
गाजियाबाद बीजेपी, मीरापुर आरएलडी, करहल सपा, कटेहरी बीजेपी, फूलपुर बीजेपी, खैर बीजेपी, कुंदरकी सपा, मझवां बीजेपी और सीसामऊ से सपा प्रत्याशी एग्जिट पोल में जीत रही है। कानपुर की सीसामऊ से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी जीत रही है। बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को एग्जिट पोल में हारते हुए दिखाया गया।
यूपी विधानसबा चुनाव 2022 में गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां और खैर पर बीजेपी, जबकि मीरापुर पर रालोद ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा कुंदरकी, करहल, सीसामऊ, कटेहरी सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी।
सीट ये रहे जीत
गाजियाबाद बीजेपी संजीव शर्मा
मीरापुर आरएलडी मिथलेश पाल
करहल सपा तेज प्रताप सिंह यादव
कटेहरी बीजेपी धर्मराज निषाद
फूलपुर बीजेपी प्रवीण पटेल
खैर बीजेपी सुरेंद्र दिलेर
कुंदरकी सपा हाजीपुर
मझवां बीजेपी सुचिस्मिता मौर्य
सीसामऊ सपा नसीम सोलंकी
