
रांची। रांची के बीआईटी ओपी क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग संस्थान बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर की पत्नी ने गुरुवार को पंखे में फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। कैमिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुमित कुमार जाना की पत्नी सतरूपा पटनायक ने खुदकुशी कर ली है।
घटना की सूचना मिलते ही मेसरा ओपी प्रभारी रौशन कुमार सहित सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस को प्रोफेसर ने जानकारी दी है कि मृतका का रिनपास में इलाज चल रहा था।
