Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के 6 एयरपोर्ट होंगे विकसित

    July 27, 2026

    प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, जानें फिर क्या हुआ?

    July 27, 2026

    बिहार में गिरफ्तार प्रदर्शनकारी छात्र होंगे रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड के 6 एयरपोर्ट होंगे विकसित
    • प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, जानें फिर क्या हुआ?
    • बिहार में गिरफ्तार प्रदर्शनकारी छात्र होंगे रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
    • झारखंड के 16 कुख्यात माओवादी आज करेंगे सरेंडर
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते को कल सीआइडी ने पूछताछ के लिए बुलाया, जानें क्या है मामला
    • नालंदा में सम्राट चौधरी ने दही लस्सी प्लांट और कैफेटेरिया का किया शिलान्यास, कहा- सुधा को दिलाएंगे अंतर्राष्ट्रीय पहचान
    • पलामू में सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार के सब्जी बेचने वाला झंडू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला पदक
    India

    बिहार के सब्जी बेचने वाला झंडू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला पदक

    News MaatiBy News MaatiJuly 26, 2026No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    ग्लासगो । झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही ग्लासगो में भारत ने मेडल टैली में अपना खाता भी खोल लिया है। दो ग्रुप वाले मुकाबले में झंडू ने 130.9 के बेस्ट रिजल्ट के साथ ग्रुप बी में टॉप किया। उन्होंने युगांडा के डेनिस म्बाजीरा (114.1) और आॅस्ट्रेलिया के बेन राइट (110.9) को आसानी से पीछे छोड़ते हुए मेडल की दौड़ में जगह बनाई। हालांकि, कंबाइंड स्टैंडिंग में नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने 132.8 की बेस्ट ओवरआॅल लिफ्ट के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने 131.0 के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। झंडू की 130.9 की लिफ्ट ब्रॉन्ज मेडल पक्का करने के लिए काफी थी। सिल्वर मेडल के लिए हुए कड़े मुकाबले में वे हार्डिंग से सिर्फ 0.1 पीछे रहे।

    1 जनवरी 1997 को बिहार के नालंदा जिले के हरनौत में जन्मे झंडू जन्म से ही पोलियो से ग्रस्त थे। सब्जी बेचने वाले के बेटे झंडू एक साधारण परिवार से आते हैं, और उन्होंने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से आर्थिक और शारीरिक चुनौतियों का सामना किया। झंडू कुमार की सफलता की कहानी संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। बेहद साधारण परिवार से आने वाले झंडू के माता-पिता आज भी हरनौत बाजार में सड़क किनारे आलू और प्याज बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके भाई भी इसी काम में परिवार का हाथ बंटाते हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने झंडू के खेल के सपने को कभी टूटने नहीं दिया।

    उन्होंने 2017 में पैरा-एथलीट के तौर पर अपने खेल करियर की शुरूआत की और एफ55 शॉट पुट और डिस्कस थ्रो इवेंट्स में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने कई जिला और राज्य-स्तरीय मेडल जीते। इस दौरान, जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से पावरलिफ्टिंग में उनकी दिलचस्पी जगी। एक राज्य चैंपियनशिप में मिली सलाह के बाद, उन्होंने पैरा पावरलिफ्टिंग को अपना लिया।

    इससे पहले दिन में, अशोक मलिक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के लाइटवेट पैरा-पावरलिफ्टिंग इवेंट में पोडियम पर जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गए। उन्होंने 200 किलोग्राम की शानदार बेस्ट लिफ्ट के बावजूद 143.8 प्वाइंट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया। मलिक पूरे प्रतियोगिता के दौरान मेडल की दौड़ में बने रहे, लेकिन आखिर में मलेशिया के बॉनी बुन्याऊ गुस्टिन से पीछे रह गए, जिन्होंने 153.5 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स के मौजूदा चैंपियन और इस कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर गुस्टिन भारतीय खिलाड़ी की चुनौती का सामना करते हुए पोडियम पर जगह बनाने में कामयाब रहे।

    इंग्लैंड के मार्क स्वान ने 222 किलोग्राम का टॉप लिफ्ट हासिल करके 153.9 प्वाइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता। नाइजीरिया के कई बार के पैरालंपिक मेडलिस्ट रोलैंड एजुरुइक प्वाइंट्स के मामले में स्वान के बराबर रहे, लेकिन काउंटबैक नियम की वजह से उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। उनका बेस्ट लिफ्ट 185 किलोग्राम था। यह इवेंट ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का पहला गोल्ड मेडल इवेंट भी था।

    भारत के दूसरे खिलाड़ी परमजीत कुमार, 135.6 प्वाइंट्स के साथ सातवें स्थान पर रहे। स्कॉटलैंड के फिनले डेविडसन 141.4 प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर रहे, और उनके बाद नाइजीरिया के इब्राहिम दाउदा 140.1 प्वाइंट्स के साथ छठे स्थान पर रहे। केन्या के न्गुंगी मारिंगा ने 127.0 प्वाइंट्स, आॅस्ट्रेलिया के डैनियल बॉस ने 123.3 प्वाइंट्स, कैमरून के बेलिंगा मांगा ने 103.9 प्वाइंट्स, सोलोमन आइलैंड्स के मोफेट टोलोमे ने 94.0 प्वाइंट्स और माल्टा के निक मर्सिएका ने 92.5 प्वाइंट्स हासिल किए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    July 27, 2026

    आज संसद में पेश होगा एंटी-पेपर लीक बिल, जाने क्या-क्या होंगे प्रावधान ?

    July 26, 2026

    सुप्रीम कोर्ट किसी भी मामले की सुनवाई से कभी इनकार नहीं कर सकता, यह मेरा वादा है : सीजेआई

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,412

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,083

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025975

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026819
    Don't Miss
    Jharkhand

    झारखंड के 6 एयरपोर्ट होंगे विकसित

    By News MaatiJuly 27, 202612

    रांची । केंद्र सरकार के नागरिक विमानन मंत्रालय ने क्षेत्रीय संपर्क योजना – उड़े देश…

    प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, जानें फिर क्या हुआ?

    July 27, 2026

    बिहार में गिरफ्तार प्रदर्शनकारी छात्र होंगे रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

    July 27, 2026

    झारखंड के 16 कुख्यात माओवादी आज करेंगे सरेंडर

    July 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड के 6 एयरपोर्ट होंगे विकसित

    July 27, 2026

    प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, जानें फिर क्या हुआ?

    July 27, 2026

    बिहार में गिरफ्तार प्रदर्शनकारी छात्र होंगे रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

    July 27, 2026

    झारखंड के 16 कुख्यात माओवादी आज करेंगे सरेंडर

    July 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.