पटना। राजस्थान कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिमन्यु कुमार को गृहमंत्री अमित शाह का निजी सचिव बनाया गया हैं। वे 16 जनवरी 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे।

अभिमन्यु कुमार राजस्थान के विभिन्न जिलों में डीएम के पद पर रह चुके हैं। अभिमन्यु अररिया जिला के कुआड़ी निवासी भानु प्रसाद गुप्ता के बेटे हैं। गृहमंत्री के निजी सचिव बनाए जाने पर लोगों ने अररिया जिला के लोगों हर्ष व्यक्त किया है और लोगों ने बधाई भी दी है।

बधाई देने वालों में अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक विजय कुमार मंडल, केएन डिग्री कॉलेज के संस्थापक प्रो त्रिलोक नाथ झा, रामनाथ गुप्ता, प्रणव गुप्ता, अधिवक्ता सुशील झा, एमपी गुप्ता, पवन कुमार साह, मदन प्रसाद साह, मनोज गुप्ता, विक्रम बालाजी, मुखिया वीणा देवी, संतोष भारतीय एवम स्थानीय लोग शामिल हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version