देवघर:  बिहार पुलिस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ में कथित अनियमितताओं के मामले में झारखंड के देवघर जिले से छह लोगों को हिरासत में लिया है।

शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात देवीपुरा पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के समीप एक घर से छह लोगों को हिरासत में लिया।

सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए युवकों में चिंटू कुमार उर्फ सिंटू, प्रशांत कुमार, पंकु कुमार, परमजीत सिंह, बालदेव सिंह व काजू कुमार शामिल हैं।

इन सभी को पटना पुलिस अपने साथ चुपके से ले गई है। पकड़े गए सभी लोग बिहार के नालंदा के रहने वाले बताए जाते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version