
पटना। बिहार कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) का नया निदेशक नियुक्त किया जाएगा। फिलहाल उन्हें एसपीजी में विशेष ड्यूटी अधिकारी (OSD) के रूप में तैनात करने की मंजूरी दी गई है।
अमित कुमार वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में स्पेशल महानिदेशक (स्पेशल डीजी) के पद पर कार्यरत हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने मंगलवार को उनकी नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया।
