
कोलकाता। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की बड़ी हार, शुभेंदु अधिकारी ने 15000 से भी ज्यादा वोटों के अंतर से दी शिकस्त। शुभेंदु ने दूसरी बार ममता को हराया। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में बड़ा बहुमत प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही भाजपा के खाते में एक और राज्य जुड़ गया। असम और पुडुचेरी में भाजपा और एनडीए की सरकार दोबारा सत्ता में लौटी है। दक्षिण के दो बड़े राज्यों केरल और तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। केरल में वामदलों को हटा कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन 10 सालों बाद लौटा है। तमिलनाडु में एक साल पहले बनी एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पश्चिम बंगाल 293 सीटों पर बहुमत के लिए 147 सीटें चाहिए। भारतीय जनता पार्टी यहां 206, तृणमूल कांग्रेस 81, कांग्रेस 2, माकपा को एक और अन्य को एक सीट पर जीत या आगे चल रही है। भाजपा को 45.75 प्रतिशत, तृणमूल कांग्रेस को 40.82 प्रतिशत मत मिले हैं।

