बक्सर। बिहार के श्रम मंत्री संतोष सिंह ने राजद उम्मीदवार सुधाकर सिंह की तुलना त्रेतायग की ताड़का से की है। संतोष सिंह ने कहा कि मिथिलेश तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीदवार बनाया है।
संतोष सिंह ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और उनके परिवार पर जोरदार हमला बोला। संतोष सिंह ने कहा कि जाति की राजनीति करने वाले और समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले लोगों को जनता सबक सिखाएगी। इस बार सुधाकर की जमानत भी नहीं बचेगी। भविष्य में उनका और उनके परिवार का राजनीतिक पतन होगा।

संतोष सिंह ने कहा कि सुधाकर सिंह कलयुग की ताड़का हैं। यही कारण है पीएम मोदी ने मिथिलेश तिवारी से कहा कि बक्सर जाएइये। जो छोटी-मोदी ताड़का पैदा हो गई हैं, उनका वध करना जरूरी है। मंत्री ने कहा कि इस बार के देश की जनता जात-पात की राजनीति करने वालों की सबक सिखा देगी। बक्सर में सुधाकर सिंह की जमानत भी नहीं बचने वाली है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version