
रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा धांधली मामले में इसकी पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य के PA बीएन राम को CID ने गिरफ्तार कर लिया । जेपीएससी में इंटरव्यू मैनेज करने के एवज में 40 लाख वसूलने का आरोप है। यह सीआईडी की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है और जांच एजेंसी ने 22वीं गिरफ्तारी की है. अजिता भट्टाचार्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी हैं।
अजिता भट्टाचार्य से भी बीते दिनों सीआईडी ने लंबी पूछताछ की थी। उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
कौन हैं अजिता भट्टाचार्य?
अजिता भट्टाचार्य JPSC की सदस्य रह चुकी हैं. वो JMM के कद्दावर नेता और केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी हैं ।अजिता ने 9 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर जारी विवादों और सीआईडी जांच के बीच उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया था।
