
रांची। JPSC-JSSC पेपर लीक मामले में झारखंड पुलिस और CID ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में गिरिडीह पुलिस ने सोमवार (17 अगस्त) की देर रात आरोपी अभय तिरांची। वारी की पत्नी सुषमा कुमारी और उसके भाई अक्षय तिवारी से पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक, गिरिडीह पुलिस की टीम ने एसडीपीओ जितवाहन उरांव के नेतृत्व में टेक्निकल सेल और बेंगाबाद पुलिस के साथ मिलकर आरोपी के परिजनों से पूछताछ की. जानकारी के मुताबिक, पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए गांडेय थाने लेकर आई और यहां उनसे पूछताछ की गई। देर रात की गई इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है। हालांकि, पुलिस ने इस विषय पर कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
बता दें कि जेपीएसएसी परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीआईडी जांच कर रही है। सीआईडी जांच में भी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. ।सीआईडी की टीम ने इस मामले में परीक्षा एजेंसी टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी को गिरफ्तार किया गया. अभय ने गड़बड़ी की पूरी कहानी बयां कर दी ।आरोप है कि जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में अभय तिवारी के करीब आधा दर्जन रिश्तेदार उत्तीर्ण हुए थे और सभी वर्तमान में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) हैं. इतना ही नहीं अभय तिवारी ने खुद 13 साल में 12 प्रतियोगी परीक्षाएं पास की हैं।
