रामगढ़। सन 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव दिवस गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर वीर योद्धा को नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत नई सराय चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद क्षत्रिय धर्मशाला के सभागार में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने उनके शौर्य और बलिदान को याद किया।

मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि 1857 की क्रांति में बाबू वीर कुंवर सिंह की भूमिका अविस्मरणीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिनय कुमार सिंह ने कहा कि वीरों के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। नवीन कुमार सिंह और दीपक कुमार सिंह ने उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए, वहीं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि देशभक्ति के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती।

कार्यक्रम में जन्मेजय प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, बिकास कुमार सिंह, श्यामानंद सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, नीरज कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, भेजोनाथ सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version