
वाराणसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि समाज को बांटने वाले वही लोग हैं, जिनके आदर्श बाबर और औरंगजेब हैं। ऐसे लोग समाज में विभाजन पैदा कर संघर्ष की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास करते हैं, जबकि हमारी सरकार समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है।काशी में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि राज्य सरकार की प्रत्येक योजना गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर हवाई अड्डे का नाम सद्गुरु रविदास महाराज तथा अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाले लोग ऐसे कार्यों को स्वीकार नहीं कर सकते।

