Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
- राजनाथ सिंह की चेतावनी से तिलमिलाया पाकिस्तान, शीर्ष सैन्य कमांडर ने दी गीदड़भभकी
- ट्रंप का यू-टर्न, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत
- ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नूडल्स खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका
- नवरात्र का इतिहास प्राचीन ग्रंथों, देवी पुराण और रामायण से जुड़ा : विकास कुमार सिंह
- न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुशाग्र का चयन
Author: News Maati
रांची । पहलगाम के आतंकी हमले के बाद सुरक्षा की एहतियाती तैयारियों के तहत गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश में 244 से ज्यादा स्थानों पर आज नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल होगा। झारखंड की राजधानी रांची के अलावा जमशेदपुर, बोकारो, गोड्डा, साहिबगंज और गोमिया में मॉक ड्रिल की तैयारियां पूरी हो गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मॉक ड्रिल के लिए विभिन्न शहरों में अलग-अलग समय निर्धारित किया जाएगा। मॉक ड्रिल के तहत महत्वपूर्ण गतिविधियां की जाएंगी। इस दौरान एयर रेड वार्निंग सायरनों का संचालन होगा। यह बड़े खतरे और दुश्मन की गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी करने से जुड़ा…
कांकेर । डीजे की धुन, महंगी गाड़ियां और लग्जरी कारें। आज के दौरे की शादियों में यह चीजें आम बात हैं। शादियों में होने वाले खर्च से आजकल स्टेट तय होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक अनोखी शादी हुई है। दूल्हे इस अंदाज में अपनी दुल्हनियां लेने पहुंचा की हर तरफ उसकी चर्चा हो रही है। गांव से जब बारात निकली तो हर कोई दूल्हे की तारीफ कर रहा था। दूल्हे ने अपने शादी को यादगार बनाने के लिए अनोखा रास्ता अपनाया था। कांकेर जिले के मुसुरपुट्टा में एक अनोखी बारात निकली। यहां कश्यप परिवार में शादी…
नई दिल्ली। दुनियाभर में चल रहे ट्रेडवार के बीच भारत के लिए मंगलवार को एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत और यूके ने अपना बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने समकक्ष कीर स्टारमर को बधाई देते हुए इसका ऐलान किया। दुनिया की पांचवी और छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बीच लंबे समय से मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी। दोनों देशों के बीच हुए समझौते पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बात बन गई है। सामाजिक…
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तारित कार्य समिति की बैठक केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में मंगलवार को बीएनआर चाणक्य में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विशिष्ट अतिथि महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी के राजू उपस्थित थे। बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि झारखंड में सरकार बनने से उत्साहजनक स्थिति है। हम चुनाव जीत जाते हैं तो हमारा दायित्व खत्म नहीं होता, बल्कि जीत के बाद अपनी आईडियोलॉजी को लागू करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठन का काम भी बहुत महत्वपूर्ण है। मंत्री, विधायक और…
चतरा। कुदरत का करिश्मा भी कुछ अजीब होता है पल में शादी की खुशी मातम में बदल गई। मामला टंडवा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में हुआ है। यहां लड़की की डोली उठने से पहले उसकी अर्थी उठ गई। बताया गया कि तेलियाडीह निवासी कामेश्वर साव की बेटी नीतू की शादी कटकमसांडी के सापुर गांव में संपन्न होना था। विवाह को लेकर शनिवार को वर पक्ष के लोगों ने लग्न बांधकर लडकी को अपने गांव ले गए। इसी बीच लड़की को तेज बुखार हुआ और तबियत गड़बड़ हो गई। लड़के के परिजनों ने वधु पक्ष की अचानक बिगड़ती हुई तबियत…
रांची। भवन नियमितीकरण योजना को प्रभावी करने में विलंब और मास्टर प्लान में संशोधन के लिए राजाधानीवासियों के आवेदन पर कार्रवाई हो सके इसे लेकर चेंबर की बैठक हुई। चेंबर भवन में मंगलवार को हुई। बैठक में मामले को लेकर गठित विशेष समिति के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने की। बैठक में योजना को प्रभावी करने में होनेवाले विलंब पर सदस्यों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर विकास विभाग की ओ से प्रस्तावित योजना के ड्राफ्ट पर चेंबर, क्रेडाई, बिल्डर्स एसोसिएशन और आर्किटेक्ट एसोसिएशन ने वर्ष 2022 में अपनी रिपोर्ट दी थी। समिति के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा…
हरिद्वार। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मनुस्मृति का अपमान करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत कर दिया है। बद्रीनाथ धाम से लौट कर मंगलवार को हरिद्वार में अपने कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में उन्होंने इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के कुंभ के दौरान राहुल गांधी ने लोकसभा में किसी प्रसंग पर बोलते हुए सनातन धर्म का आधार मनुस्मृति का अपमान किया था। उन्हें शंकराचार्य मठ से इस संबंध में नोटिस भी दिया गया था, मगर उन्होंने न तो इसके लिए क्षमा…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के फैसले पर दो टूक कहा कि भारत का पानी अब भारत के हक में बहेगा, भारत के हक में रुकेगा और भारत के ही काम आएगा। पानी के मुद्दे पर पिछली सरकारों पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यों के बीच नदियों के जल को दशकों तक विवाद का मुद्दा बनाये रखा गया। वर्तमान सरकार नदियों को जोड़ने की महत्वकांक्षी योजनाओं से इसका समाधान तलाश रही है। इस संदर्भ में उन्होंने केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना का जिÞक्र…
पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक सैनिक समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 44 अन्य घायल हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने राहत प्रयासों की देखरेख के लिए अपने कैबिनेट सहयोगी और मेंढर के विधायक जावेद अहमद राणा को घटनास्थल पर भी भेजा है। अधिकारियों ने बताया कि बस घनी गांव से मेंढर जा रही थी तभी सुबह करीब 9.20 बजे चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस…
नई दिल्ली। भारत 2025 के अंत तक दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। उस समय देश की नॉमिनल जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद को मौजूदा बाजार कीमतों पर मापना) बढ़कर 4.187 ट्रिलियन डालर हो जाएगी और यह जापान की जीडीपी 4.186 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा होगी।अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की विश्व आर्थिक परिध्श्य से जुड़ी रिपोर्ट के अनुसार, ‘भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है और वह अगले दो सालों में छह प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करने वाला एकमात्र देश होगा।’ जापान को मिलेगी कड़ी टक्कर : दूसरी ओर,…