Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
- राजनाथ सिंह की चेतावनी से तिलमिलाया पाकिस्तान, शीर्ष सैन्य कमांडर ने दी गीदड़भभकी
- ट्रंप का यू-टर्न, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत
- ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नूडल्स खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका
- नवरात्र का इतिहास प्राचीन ग्रंथों, देवी पुराण और रामायण से जुड़ा : विकास कुमार सिंह
- न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुशाग्र का चयन
Author: News Maati
नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को दोहराया। पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में 9 बड़े आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने रातभर इस ऑपरेशन पर नजर रखी। इस बीच जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “दुनिया को आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए।” भारतीय सेना ने पुष्टि की है कि हमले पूरी सटीकता के साथ सावधानीपूर्वक किए गए, ताकि पाकिस्तान में किसी नागरिक या सैन्य ढांचे…
नई दिल्ली । भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इनमें आतंकवादी समूह लश्कर-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल है। भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई ‘केंद्रित, नपी-तुली रही है तथा यह ध्यान रखा गया है कि यह और न बढ़े। भारत के जवाब के बाद कारगिल युद्ध का हीरो होवित्जर फिर से मोर्चे पर जुट गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद एलओसी पर पाकिस्तान गोलीबारी कर रहा है। बोफोर्स ने दिखाई थी…
नई दिल्ली । भारतीय सेना ने आधी रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। यह एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन है, जिसका मकसद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के नौ आतंकी ठिकानों को तबाह करना था। इस ऑपरेशन में खास तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया गया। भारत ने यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की है। उस हमले में 26 लोग मारे गए थे। इस हमले को अंजाम देने में भारत ने किन आधुनिक फाइटर जेट और ड्रोन का इस्तेमाल किया। माना जा रहा है कि इससे पाकिस्तान…
नयी दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के बीच भारतीय एयरलाइंस ने जम्मू व श्रीनगर सहित विभिन्न शहरों से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं और साथ ही श्रीनगर सहित कुछ हवाईअड्डों को बंद कर दिया गया है। एअर इंडिया ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयरलाइन ने दोपहर तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमृतसर जाने वाली दो…
नई दिल्ली।पहलगाम हमले के बदले में भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ संपन्न। भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कीं है। सूत्रों के मुताबिक भारत ने मसूद के मदरसे के साथ ही आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसके समर्थन में एक्स पर ‘भारत माता की जय’ पोस्ट है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने सटीक और सावधानीपूर्वक इन ठिकानों को निशाना बनाया। पीआईबी ने जानकारी दी है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्लानिंग को बहुत ही रणनीतिक रूप से…
पटना । भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला हुआ था। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की। इस आॅपरेशन का नाम ‘आॅपरेशन सिंदूर’ था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर लगभग 90 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। कई आतंकी घायल भी हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में एक बयान दिया था। इस बयान को इस कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम ने कहा था कि आतंकियों को ऐसी सजा मिलेगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। पीएम मोदी 24…
नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में स्थित आतंकी कैंपों पर कड़ी कार्रवाई की है। जब पूरा देश नींद में था तब भारतीय सेना ने संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी कैंपों को धवस्त कर दिया। पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के बाद सेना को कार्रवाई के लिए खुली छूट दी थी। भारतीय सेना ने चौंकाते हुए 6-7 मई की रात में पहलगाम हमले का बदला ले लिया। भारतीय सेना के इस आॅपरेशन पर पूरी रात पीएम नरेंद्र मोदी नजर बनाए रखे। पीएम मोदी रात में जागते…
नई दिल्ली।पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद, भारतीय सेना और वायु सेना ने मिलकर एक बड़ा ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया गया। इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ था। ये हमले आधी रात 1:44 बजे किए गए। सेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि “ऑपरेशन के तहत, सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित की गई थी।” सूत्रों के अनुसार, भारतीय…
रात 1.51 बजे- इंडियन आर्मी ने सोशल मीडिया में लिखा- जस्टिस इज सर्व्ड, जय हिंदरात 2.46 बजे रक्षा मंत्री ने लिखा- भारत माता की जयइंडियन एयरफोर्स के पास अलग अलग तरह के फाइटर एयरक्राफ्ट हैं। इसमें स्वदेशी तेजस से लेकर फ्रांस से लिए रफाल तक शामिल हैं। ऑपरेशन सिंदूर में सुखोई-30 और रफाल फाइटर जेट का भी इस्तेमाल किया गया। सुखोई फाइटर जेट सुखोई-30 भी एक मल्टीरोल फाइटर जेट है। ये भी ट्विन इंजन फाइटर जेट है। इससे सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को भी लॉन्च किया जा सकता है। सुखोई -30 फाइटर जेट 57 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें 12…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर रात भर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रही। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (PoJK) में आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। यह हमला भारत में आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए किया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई हाल ही में हुए बर्बर पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इन हथियारों…