Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड शराब घोटाले में ओम साईं कंपनी के दो निदेशक गिरफ्तार
- झारखंड : 64 पुलिस अफसर बने डीएसपी, डीजीपी ने किया सम्मानित
- पूर्णिया : एक ही परिवार के पांच लोगों लोगों की पीट-पीटकर हत्या , नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी
- पटना को दहलाने की साजिश नाकाम, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
- गोपाल खेमका हत्याकांड में एक प्रमुख शूटर गिरफ्तार, पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
- राहुल गांधी सेनेटरी पैड वीडियो मामले में दिल्ली में भी एफआईआर दर्ज
- सामान बांध लिया है, जल्द ही सरकारी आवास छोड़ दूंगा, बंगला खाली न करने की शिकायत पर बोले पूर्व प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
- शुभांशु शुक्ला ने की ISRO की तारीफ, कहा- ‘सुरक्षित अंतरिक्ष यात्रा का अद्भुत प्रयास’
Author: News Maati
नयी दिल्ली, एजेंसियां : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और कहा कि पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में बृहस्वतिवार रात गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल महज एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं। मान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे ‘‘तानाशाही’’ कर रहे हैं और नहीं चाहते कि…
रांची : चैंबर भवन में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शुक्रवार होली मिलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड के कलाकार देवेश खान ने खास तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन मेरी आवाज मेरी पहचान संस्कृति टीम ने किया था। कार्यक्रम में कई कलाकारों ने मधुर गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष किशोर मंत्री शैलेश अग्रवाल अमित शर्मा रोहित पोद्दार आदित्य मल्होत्रा राम इकबाल चौधरी, मदन साहू, परेश गट्टानी, आनंद जालान तथा सुबोध चौधरी आदि मौजूद थे।
कोलकाता, एजेंसियां : कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने के बाद से लापता एक व्यक्ति का शव दुर्घटना के चार दिन बाद बचावकर्मियों ने मलबे के नीचे से बरामद किया। इसके साथ ही हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अब्दुल रऊफ निजामी उर्फ शेरू के रूप में हुई है। अब्दुल मामले में गिरफ्तार प्रवर्तक के दोस्त थे, जो इमारत निर्माण परियोजना की देखरेख करते थे।
नयी दिल्ली, एजेंसियां : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बिहारवासियों का अमूल्य योगदान रहने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों का हार्दिक अभिनंदन! अपनी सांस्कृतिक विरासत और वैभव के लिए दुनियाभर में विशिष्ट पहचान रखने वाला हमारा यह प्यारा प्रदेश विकास के एक नए युग की ओर तेजी से अग्रसर है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि विकसित और आत्मनिर्भर…
रांची : एदारा ए शरिया झारखंड के सरपरस्त एम सईद के आवास पर गुरुवार रात मुफ्ती फैजुल्लाह मिस्बाही ने तरावीह की नमाज में कुरान पाक मुकम्मल किया। इस दौरान सलात व सलाम के साथ देश दुनिया राज्य में अमन चैन की दुआ की गई। एदारा ए शरिया के नाजिम आला हजरत मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि रमजान का महीना सारे महीनों का सरदार है। इस मुबारक महीने में ही कुरआन पाक नाजिल हुआ, इसलिए इस्लाम में इस महीने की बड़ी फजीलते हैं। माह-ए-रमज़ान और नमाज-ए-तरावीह की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि अल्लाह ने रमजान में अपने बंदों…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : ‘नेशनल हेराल्ड’ के पूर्व प्रधान संपादक जफर आगा का शुक्रवार को तड़के दक्षिणी दिल्ली के एक अस्पताल में बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। वर्ष 1979 में ‘लिंक मैगजीन’ के साथ एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले आगा के परिवार में उनके बेटे मुनिस हैं। वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में आगा ने अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। अपने 45 साल के करियर में उन्होंने ‘द पैट्रियट’, ‘बिजनेस एंड पॉलिटिकल ऑब्जर्वर’, ‘इंडिया टुडे’, ‘ईटीवी’ और ‘इंकलाब डेली’ के साथ भी काम किया।…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : केंद्रीय खान सचिव वी एल कांता राव ने शुक्रवार को कहा कि कोबाल्ट और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों के लिए भारत की अफ्रीका पर नजरें टिकी हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश लिथियम ब्लॉक के लिए अभी भी ऑस्ट्रेलिया के साथ बातचीत कर रहा है।राव ने यहां एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, ”हम लिथियम और कोबाल्ट सहित महत्वपूर्ण खनिजों के लिए अफ्रीका के जाम्बिया, नामीबिया, कांगो, घाना और मोजाम्बिक देशों में संभावनाएं तलाश रहे हैं।”प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और अन्य उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की काफी अहम उपयोगिता है।राव ने कहा कि अपतटीय खनिज…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने शुक्रवार को कहा कि देश में ‘‘अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति’’ पैदा हो गई है और भाजपा विपक्षी दलों को खत्म करने की कोशिश कर रही है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया था।
थिम्पू, एजेंसियां : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘पड़ोस प्रथम’ की नीति के तहत भूटान के साथ भारत के अनूठे संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे।मोदी का पारो हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने उनकी अगवानी की। पारो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से थिम्पू तक के 45 किलोमीटर लंबे मार्ग को भारत और भूटान के झंडों से सजाया गया था और मार्ग के दोनों ओर खड़े भूटानी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को एक निचली अदालत से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की हिरासत की मांग करते हुए कहा कि वह शराब घोटाले के मामले में अन्य मंत्रियों और आप नेताओं के साथ ‘मुख्य साजिशकर्ता’ थे। ईडी ने राउज एवेन्यू अदालत में विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा से कहा कि केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 बनाने और उसे लागू करने के लिए ‘साउथ ग्रुप’ से रिश्वत के तौर पर कई करोड़ रुपये प्राप्त हुए। विजय नायर अरविंद केजरीवाल के घर के पास रह रहा था और मुख्यमंत्री के साथ मिलकर…