Author: News Maati

गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के पोगरा निवासी प्रसाद साहु हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्या में संलिप्त चार अपराधियों को गुमला थाना क्षेत्र के कसीरा निवासी 30 वर्षीय मोहन महली, पोगरा निवासी 40 वर्षीय लालधन लोहरा, पोगरा निवासी 25 वर्षीय संतोषी नाग व गुमला थाना के चाहा बगीचा निवासी ममता कुमारी के नाम शामिल है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में पुलिस ने जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, तेरह हजार रुपया बरामद किया। गुमला के एसपी शंभू कुमार सिंह ने प्रेस…

Read More

मुंबई । अमेरिका की संभावित जवाबी टैरिफ और विदेशी निवेशकों की लगातार जारी बिकवाली को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण आज शेयर बाजार में चौथे दिन भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 424.90 अंक अर्थात 0.56 प्रतिशत का गोता लगाकर 75,311.06 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 117.25 अंक यानी 0.51 प्रतिशत कमजोर रहकर 22,795.90 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.18 प्रतिशत लुढ़ककर 40,374.02 अंक और स्मॉलकैप 0.43 प्रतिशत उतरकर 45,856.00 अंक पर आ गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4060 कंपनियों के शेयरों में कारोबार…

Read More

खूूंटी। बिरसा कॉलेज खूंटी के खेल प्रभारी राज कुमार गुप्ता के पिता और वरिष्ठ समाजसेवी जगतपति साहू का शुक्रवार को उनके डाक बंगला रोड स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। तजना नदी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जगतपति साहू रेड क्रॉस सोसायटी खूंटी के संस्थापक सदस्य और और सचिव थे। जगतपति साहू के निधन पर पद्भूषण कड़िया मुंडा, सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, भाजपा नेता काशीनाथ महतो, बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव, महामंत्री मनोज कुमार,…

Read More

सासाराम । बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे ऑटो सवार दो परीक्षार्थियों को छात्रों के एक गुट ने गोली मार दी थी। उनमें एक छात्र अमित कुमार की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। इससे गुस्साए छात्रों और अन्य लोगों ने शुक्रवार को डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पास नेशनल हाईवे जाम कर आगजनी की और जमकर हंगामा किया।रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर पहुंचे डेहरी एसडीपीओ किरण कुमार कोटा ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया और हाईवे खुलवाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में हजारीबाग के गिद्दी थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में आरोपित अमन श्रीवास्तव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट के आदेश के तहत हजारीबाग एसपी सशरीर उपस्थित हुए। अदालत को बताया गया कि मामले में अनुसंधानकर्ता (इन्वेस्टिगेटिंग आॅफिसर) की गवाही पूरी कर ली गई है। गवाही के दौरान कई तारीखों पर उनकी अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। याचिकाकर्ता की ओर से जमानत याचिका वापस लेने का अनुरोध किया गया, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार करते हुए याचिका खारिज कर दी। इस मामले में कोर्ट के निर्देश पर हजारीबाग के…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि 21वीं सदी के विकसित भारत के लिए देश के हर सेक्टर में, हर वर्टिकल में, जीवन के हर पहलू में दिन-रात काम करने उत्तम से उत्तम नेतृत्व की जरूरत है जो वैश्विक सोच और स्थानीय विकास के विचार पर चले। श्री मोदी ने शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में स्कूल आॅफ अल्टीमेट लीडरशिप (सोल) लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। उनके साथ भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी मौजूद थे। श्री मोदी ने कहा कि कुछ आयोजन ऐसे होते हैं, तो हृदय के बहुत करीब होते हैं और आज…

Read More

रांची । झारखंड में मैट्रिक बोर्ड के हिंदी और विज्ञान के पेपर लीक कराने के मामले में पुलिस ने कोडरमा जिले के मरकच्चो निवासी स्कूल-कोचिंग संचालक प्रशांत कुमार साव को गिरफ्तार किया है। वह भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता प्रकाश साहा का पुत्र है। इसके अलावा, दो छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है।प्रशांत मरकच्चो प्रखंड के जामू में एक प्राइवेट स्कूल और कोचिंग सेंटर चलाता है। उससे पूछताछ चल रही है। प्रशांत ने पुलिस को बताया है कि उसे मरकच्चो निवासी प्रिंस राणा नामक छात्र ने प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था। प्रिंस मूक-बधिर है, जो खुद इस…

Read More

लखनऊ। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि वे पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे तो अच्छा होगा। मायावती ने आरोपलगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा। मायावती ने शुक्रवार को सोशलमीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोगों में यह चर्चा आम है कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा आमचुनाव में इस बार भाजपा की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा। इसके कारण भाजपा दिल्ली की सत्ता में आ गई है। वरना इस…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल के बजट सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार आई थी, तब राज्य की अर्थव्यवस्था 12 लाख करोड़ रुपये की थी, जो इस वित्त वर्ष के अंत तक 27.5 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार वर्ष 2029 तक एक ट्रिलियन डॉलर का हो जाएगा। समाजवादी पार्टी की सदस्य डॉ. रागिनी सोनकर के सवाल के जवाब में…

Read More

नई दिल्ली। किसान सम्मान समारोह 24 फरवरी को भागलपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। शुक्रवार को कृषि भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देशभर के लगभग 9.80 करोड़ किसानों को पीएम किसान की यह राशि प्रधानमंत्री ट्रांसफर करेंगे। किसान योजना की पिछली 18वीं किस्त में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 20,665 करोड़ रुपये दिए गए थे। अब 24 फरवरी को 19वीं किस्त में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक…

Read More