Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सीवान में आय से ज्यादा संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर छापेमारी
- जमशेदपुर में युवक को घेरकर मार डाला, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली
- झारखंड में 1.35 लाख करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, आज दर्जनभर कंपनियों के साथ होगा एमओयू
- झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दशकों पुराने सीएनटी भूमि विवाद दोबारा नहीं खोले जा सकते
- झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दशकों पुराने सीएनटी भूमि विवाद दोबारा नहीं खोले जा सकते
- पटना समेत 7 शहरों के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, सम्राट कैबिनेट में फैसला
- ईरान पर अमेरिका अब तक का सबसे विध्वंसक हमला, चाबहार में ठप हुई बिजली आपूर्ति
- भाजपा चौबीसों घंटे और 365 दिन जनसेवा में जुटी रहने वाली पार्टी : आदित्य साहू
Author: News Maati
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारी, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन एयर फोर्स जनरल सी क्यू ब्राउन को बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही नौसेना प्रमुख एडमिरल लिसा फ्रैंचेट्टी सहित पांच अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भी पद से हटाने की घोषणा की गई। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ब्राउन की जगह सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डैन “रैज़िन” केन को नामित करने की घोषणा की। केन पूर्व एफ-16 फाइटर पायलट रहे हैं और हाल ही में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) में सैन्य मामलों के सह-निदेशक के रूप में…
जयपुर । कांग्रेस विधायकों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर एक मंत्री की टिप्पणी के खिलाफ सदन में विरोध प्रदर्शन के बाद पार्टी के छह विधायकों को निलंबित किए जाने के खिलाफ सदन में अपना धरना जारी रखा और शुक्रवार रात वहीं बिताई। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि तीन मंत्रियों ने शुक्रवार रात कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों से बातचीत की लेकिन बातचीत बेनतीजा रही और धरना जारी रहा। जूली ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि मंत्री को अपनी टिप्पणी वापस लेनी चाहिए। ऐसे उदाहरण हैं जब सदन की कार्यवाही से शब्दों को…
बिहार । बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, “यह कभी आप सोच सकते थे कि बिहार में 40 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. यह कोई मामूली बात नहीं है, ऐसा लगता है नीतीश कुमार में दैविक शक्ति आ गई है. कुछ तो है. ऐसा एक उनके अंदर दैविक शक्ति आ चुकी है.” बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की प्रगति यात्रा का समापन शुक्रवार को पटना में हो गया. अपनी इस 2 महीने की यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने जिस तरीके से बिहार के सभी जिलों का दौरा किया है और वहां पर विकास के कार्यों को…
नई दिल्ली।दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NCP (SP) प्रमुख शरद पवार के लिए एक खास सम्मान दिखाया। इससे वहां मौजूद सभी लोग काफी प्रभावित हुए। दोनों के हावभाव, भाषण, एक-दूसरे के साथ दोस्ताना तरीके से पेश आना चर्चा का विषय बन गया। पीएम मोदी ने शरद पवार को सहज महसूस कराने की पूरी कोशिश की। पीएम ने RSS के बारे में बात की और पवार ने राम मंदिर का जिक्र किया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। प्रधानमंत्री 98वें अखिल भारतीय मराठी सम्मेलन के उद्घाटन पर पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र…
पटना। बिहार को जल्द ही बुलेट ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। केंद्र सरकार इस परियोजना को लेकर गंभीर है, और जल्द ही इस दिशा में काम शुरू होने वाला है। परियोजना के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया भी जारी है। प्रस्तावित हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन वाराणसी से हावड़ा के बीच चलेगी, जिसमें बिहार के पांच प्रमुख शहरों को जोड़ा जाएगा। इन शहरों के स्टेशनों से गुजरते हुए ट्रेन वाराणसी और हावड़ा के बीच सफर तय करेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, आरा और बक्सर जिलों में बुलेट ट्रेन के स्टेशन बनाए जाएंगे। नेशनल हाई…
रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला से डेढ़ लाख रुपये की छीन लेने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार महिला बिन्दु देवी अपने देवर के साथ धुर्वा स्थित एसबीआई बैंक गयी थी। उसे अपनी बेटी का नर्सिंग में एडमिशन करवाने के लिए पैसे निकालने थे। बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालने के बाद वह घर जा रही थी, इसी दौरान पहले से घात लगाये पल्सर बाइकसवार अपराधियों ने बिंदु देवी के पैसे झपट्टा मारकर छीन लिये और फरार हो गये। थाना प्रभारी…
प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका टाइम की 13 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में भारत की पूर्णिमा बर्मन भी शामिल
न्यूयॉर्क। प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका टाइम की इस वर्ष की वुमन आॅफ द ईयर सूची में दुनियाभर की 13 प्रभावशाली महिलाओं को शामिल किया गया है। सूची में भारतीय जीव-विज्ञानी एवं वन्यजीव संरक्षणकर्ता का नाम भी है। टाइम्स की सूची में शामिल 45 वर्षीय पूर्णिमा देवी बर्मन एकमात्र भारतीय महिला हैं। इस सूची में अभिनेत्री निकोल किडमैन और फ्रांस की गिसेल पेलिकॉट का नाम भी है। टाइम पत्रिका ने पूर्णिमा बर्मन की प्रोफाइल में लिखा है कि उन्हें 2007 का वह दिन आज भी याद है, जब असम में रहते वक्त उन्हें एक फोन आया और उन्हें बताया गया कि एक…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थका हुआ और अस्वस्थ होने की बात कहने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने जवाब दिया है। पटना में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान निशांत ने कहा कि पिताजी 100 प्रतिशत स्वस्थ हैं। साथ ही एक बार फिर से निशांत ने पिता नीतीश के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे पिता ने अच्छा काम किया है। साथ ही अपील की, कि जनता फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाए। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर से नीतीश के स्वास्थ्य को लेकर उठने वाले प्रश्नों को…
कोडरमा। झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक मामले पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आदेश जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मामले पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक जांच टीम गठित की है। जांच टीम ने पेपर लीक मामले में 12 घंटे के अंदर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि पेपर लीक मामले पर पुलिस विभाग ने अपने साइबर सेल को विशेष निर्देश देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी हर गतिविधियों निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।…
हजारीबाग। झारखंड पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से हार्डकोर नक्सली तुलसी महतो उर्फ दिलीप महतो को महाराष्ट्र के यवतमाल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसे कड़ी सुरक्षा में हजारीबाग लाया गया। हजारीबाग लाने के बाद शुक्रवार देर शाम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी शारीरिक जांच करायी गयी। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हार्डकोर उग्रवादी तुलसी महतो उर्फ दिलीप महतो 56 वर्ष का है। जो मूल रूप से आंगो थाना क्षेत्र के चोह ग्राम का रहने वाला है। इसे हिंदी के अलावा मराठी और खोरठा भी आता है।…