Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम, अर्थियां उठीं तो रो पड़ा पूरा गांव
- ट्रंप का बड़ा वादा: रिपब्लिकन के कांग्रेस जीतने पर हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का ऐलान
- रांची में 16 अक्टूबर से दुर्गा पूजा पर मुफ्त सिटी बस सेवा, जानें किन 5 रूटों पर मिलेगा फायदा
- धनबाद के कपड़ा कारोबारी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में घायल
- रांची में आज से खुलेंगे प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट
- वैशाली के राघोपुर में नाव डूबी, 13 बच्चों की मौत और सीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान
- रांची के पिस्का मोड़ स्थित मालती अपार्टमेंट में पुलिस का छापा, 11 साइबर ठग गिरफ्तार और 50 मपेबाइल बरामद
- भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 की मौत, वैशाली में हादसा
Author: News Maati
पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया है। लालू यादव राजद कार्यालय पहुंचे और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। उनका फिर से राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। राजद के सांगठनिक सत्र 2025-2028 के लिए यह नामांकन किया गया है। लालू के नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, मीसा भारती सहित राजद के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। राजद पार्टी के गठन के बाद से ही…
रांची । झारखंड के कई इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया है। रांची, रामगढ़, लातेहार, जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह सहित कई शहरों में सड़कों पर पानी का जमाव हो गया है। इन शहरों के निचले इलाकों के कई घरों में भी पानी घुस गया है। नदियों, जलाशयों और झरनों में लोगों के डूबने-बहने और घरों के गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में रसोईया धमना बाराटोला गांव में बारिश के बीच रविवार की देर रात को एक जर्जर मकान की छत गिर गई, जिसके मलबे में दबकर हबीब…
जमशेदपुर । केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। सोमवार को जमशेदपुर के पास आदित्यपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार की जनता लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को पूरी तरह नकार चुकी है। लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने का जो सपना देख रहे हैं, वह मुंगेरी लाल के हसीन सपने की तरह ध्वस्त हो जाएगा।गिरिराज सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की…
कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मोहनिया चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान 3730 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के अनुसार उन्हें एटीएस की ओर से गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक ब्रेजा कार में भारी मात्रा में अवैध कारतूस बिहार भेजे जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर मोहनिया चेकपोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी गई। जांच के दौरान एक सफेद रंग की ब्रेजा कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में…
पटना । बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में जुटा है। इस बीच, बिहार सरकार ने सोमवार को सात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस क्रम में सीवान के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार का भी तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर मनोज कुमार तिवारी को सीवान का एसपी बनाया गया है। बिहार गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, तकनीकी सेवाएं एवं संचार के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी को अगले आदेश तक विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है जबकि जितेंद्र…
मुंबई । अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कहा है कि अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की शूटिंग काफी मुश्किल थी। यह फिल्म, अब एक मशहूर क्लासिक बन चुकी है और रविवार को अपने 13 साल पूरे कर चुकी है। ऋचा ने अपने इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर ड्रामा से पर्दे के पीछे की कुछ झलकियां साझा कीं। तस्वीरों के साथ, उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के पुराने होने के बारे में एक भावुक नोट भी लिखा। ऋचा ने लिखा, ” ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ को 13 साल मुबारक! तुम आज भी शानदार हो। काश, मैं दुनिया के लिए भी यह कह पाती। आज के…
तेल अवीव । इजरायल ने ईरान के साथ को रोकने का संकेत दिया है। इजरायली अधिकारियों ने रविवार को कहा कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई हमले रोककर समाधान की ओर जाने की ख्वाहिश जताते हैं तो उनका देश भी सैन्य अभियान रोक देगा। इजरायल की ओर से यह टिप्पणी अमेरिका के ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हमला करने के बाद आई है। इजरायल ने 13 जून को ईरान पर हमले शुरू किए थे। इसके बाद 22 जून को अमेरिका ने भी जंग में कूदते हुए ईरान पर हवाई हमले किए हैं। इजरायली न्यूज वेबसाइट वायनेट की…
नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सीपीआई (माओवादी) की उत्तरी क्षेत्रीय ब्यूरो को फिर से मजबूत करने की साजिश से जुड़े एक और प्रमुख आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विशाल सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला है। एनआईए ने पश्चिमी दिल्ली स्थित उसके आवास की तलाशी के दौरान कई डिजिटल उपकरण जैसे हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सीपीआई (माओवादी) का सक्रिय सदस्य है और उसने बिहार के…
नई दिल्ली । घरेलू शेयर मार्केट में सोमवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी50 दोनों ही लाल निशान में खुले। एशियाई बाजारों में गिरावट और मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से शेयर मार्केट में गिरावट आई है। अमेरिका ने ईरान के कुछ परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं जिसके बाद निवेशकों में डर का माहौल है। सुबह 9:40 बजे बीएसई सेंसेक्स 808 अंक यानी 0.98% गिरकर 81,599 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी50 इंडेक्स 217 अंक यानी 0.87% फिसलकर 24,895 पर आ गया। इस गिरावट से बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप…
रांची । राज्य सरकार अब कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए भी पुरस्कार राशि देगी। पुरस्कार राशि की वैधता दो वर्ष तक रहेगी। अगर पहली बार पुरस्कार राशि घोषित करने के दो माह में गिरफ्तारी नहीं होती है। तो पुरस्कार राशि बढ़ाई जा सकती है। राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि रिवॉर्ड पॉलिसी उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई में एक बड़ा हथियार साबित हुआ है। इसकी वजह से उग्रवाद की समाप्ति में पुलिस को बड़ी सहायता मिली है। ऐसे में अब अपराधियों पर भी रिवॉर्ड घोषित होने पर पुलिस को फरार अपराधियों के खिलाफ सफलता मिलेगी। इससे राज्य को…