Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के 5 जिलों में उड़ेंगे हवाई जहाज और 9 में बनेंगे हेलीपोर्ट, सम्राट चौधरी कैबिनेट का ऐलान
- छह राज्यों में नये गवर्नर, पलामू के पूर्व सांसद बृज मोहन राम को ओड़िशा की जिम्मेदारी
- हाई कोर्ट ने रांची के 32 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया निर्देश
- पटना में बनेगा बिहार का पहला टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट
- शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है कांग्रेस, राहुल गांधी पर BJP का निशाना
- कांग्रेस का एक ही फंडा है, राज नहीं तो अराजकता फैला दो, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत कहां?
- सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार
- अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
Author: News Maati
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जुलाई को बिहार में पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में 7,217 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यस करेंगे। वो 53 वीं बार बिहार की यात्रा कर राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन जाएंगे । यह जानकारी बिहार के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने दी। चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दरभंगा-नरकटियागंज के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वे आईआई. अपग्रेडेशन आॅफ ट्रेक्शन सिस्टम इन भटनी-छपरा ग्रामीण सेक्शन ,वंदे भारत ट्रेनों, पाटलिपुत्र के लिए रखरखाव बुनियादी…
गिरिडीह । झारखंड के जामताड़ा जिले की प्रमुख राजनीतिक शख्सियतों में से एक तरुण कुमार गुप्ता की लगभग छह वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी में वापसी हो गई है। झारखंड के नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने गिरिडीह स्थित आवास पर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई और पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। तरुण कुमार गुप्ता लंबे समय तक जामताड़ा जिला भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने दो बार निर्दलीय और दो बार भाजपा के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा है। इसके अलावा वे जामताड़ा जिला 20 सूत्री कार्यक्रम के…
राष्ट्रपति मुर्मू ने देश के स्वच्छ शहरों को किया सम्मानित, इंदौर, सूरत और नवी मुंबई को शीर्ष रैंकिंग
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता में अव्वल आने वाले शहरों को सम्मानित किया है। गुरुवार को राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार’ प्रदान किए। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर 8वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है। स्वच्छता रैंकिंग में सूरत और नवी मुंबई क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं। इस बार 4 अलग-अलग श्रेणियों में कुल 78 पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार हासिल करने वाले विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, “आप सबने स्वच्छता के…
नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के शिकोहपुर लैंड डील मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी पर आरोप है कि उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की थी। जानकारी के अनुसार, ईडी ने शिकोहपुर लैंड डील केस में वाड्रा समेत 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह पूरा मामला साल 2018 का है। तौरू के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर 1 सितंबर 2018 को गुरुग्राम के खेरकी दौला थाने में यह केस दर्ज…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। ये फ्री बिजली को लेकर था। सीएम की ये घोषणा 1 करोड़ 67 लाख लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 17 दिनों में जन कल्याण से जुड़े 10 अहम फैसले लिए हैं। इनमें युवा, बुजुर्ग, कलाकार, महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों का खास ख्याल रखा गया है। नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक दिन में ही दो घोषणाएं कीं। एक फैसले में उन्होंने बिहार की जनता को 125 यूनिट तक फ्री बिजली का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि…
मुंबई । प्रियंका चोपड़ा जोनास न केवल एक ग्लोबल स्टार हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी काफी खास और दिल को छू लेने वाली होती है। वे अपने चाहने वालों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की भी खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ साझा करती हैं। इस बीच प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के लिए अपना प्यार जाहिर किया, उन्होंने निक के साथ एक बेहद खास वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। वीडियो में दोनों समुद्र किनारे प्यार भरे पल बिताते दिख रहे…
पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि अपराधी खुलेआम अस्पताल में घुसे, गोलियां चलाईं और फरार हो गए। यह घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। हत्या के मामले में जेल में बंद चंदन मिश्रा की तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दौरान विरोधी गुट के बदमाशों ने अस्पताल पहुंचकर चंदन की हत्या कर दी।सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि…
कीव । यूक्रेन के लोगों ने रूस के आक्रमण से लड़ने में अमेरिका निर्मित अधिक हथियार देने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वादे का स्वागत किया है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें वास्तव में क्या मिलेगा और कितनी जल्दी हासिल होगा। रूस गर्मियों में 1,000 किलोमीटर लंबी अग्रिम रेखा पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है और वह यूक्रेनी शहरों पर ड्रोन एवं मिसाइल से पिछले तीन वर्षों की तुलना में कहीं अधिक हमले कर रहा है। ऐसे में यूरोपीय देश जिन हथियारों की आपूर्ति के लिए सहमत हुए हैं, उन्हें उपलब्ध कराने की समय सीमा…
नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धर्मांतरण मामले में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर और महाराष्ट्र के मुंबई में 14 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं। सुबह करीब 5 बजे से यह कार्रवाई धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े गंभीर आरोपों के तहत की जा रही है। बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र में 12 स्थानों पर छापे मारे गए, जबकि मुंबई में दो ठिकानों (बांद्रा और माहिम स्थित रिजवी हाइट्स) पर प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने तलाशी अभियान चलाया। माहिम स्थित ठिकाना शाहजाद शेख का निवास बताया…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया। राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट तक कोई बिल जमा नहीं करना होगा। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी…