Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- 20 लाख का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू चंदवा से गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
- प्रशांत किशोर की पत्नी के पास कितनी संपत्ति…जान कर हो जाएंगे …
- मंईयां सम्मान योजना में होगा बड़ा बदलाव, अब हर महीने एक साथ 51 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि
- 2100 रुपये में पटना की 10 मिनट की हवाई सैर, बुकिंग शुरू होते ही तीन दिन की सीटें फुल
- 25 साल तक प्रतिनियुक्ति पर सेवा देने वाले कर्मचारी को नियमितीकरण का अधिकार, झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
- राज्यों के बाद अब केंद्र में भी लागू होगी UCC, यह संवैधानिक जिम्मेदारी, भाजपा नेता का बड़ा बयान
- आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषी करार
- लायन सुनील बने अध्यक्ष, प्रकाश को सचिव का प्रभार
Author: News Maati
गुरुग्राम। पहलगाम में आतंकी हमला के बाद बदला लेने के लिए आॅपरेशन सिंदूर की अगुवाई करने वाली ग्रुप कैप्टन विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा के भिवानी जिला के गांव बापोड़ा में ब्याही हैं। यह गांव पूर्व थल सेना अध्यक्ष वीके सिंह का गांव है। बापोड़ा गांव में जश्न का माहौल है और सभी ग्रामीण अपने गांव की बहु व्योमिका सिंह पर गर्व कर रहे हैं। ग्रुप कैप्टन विंग कमांडर व्योमिका सिंह के ससुरालीजन गांव में ही रहते हैं, जबकि वे खुद अपने पति ग्रुप कैप्टन दिनेश सभ्रवाल के साथ गुरुग्राम में रहती हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में वे गांव बापोड़ा में…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में कार्यरत डेमोंस्ट्रेटरों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा को फिर से 65 वर्ष कर दिया है। पहले राज्य सरकार ने इसे घटाकर 60 वर्ष कर दिया था, जिसके खिलाफ कई डेमोंस्ट्रेटरों ने याचिका दायर की थी। सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा कम करने के खिलाफ दायर ब्रजेश कुमार वर्मा, भुवनेश्वर प्रसाद गुप्ता सहित अन्य की अलग-अलग याचिकाओ पर झारखंड हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने शुक्रवार को प्रार्थियों की याचिका को स्वीकृत करते हुए कहा कि सरकार…
न्यूयॉर्क । भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने कहा है कि वह ऐसे युद्ध में शामिल नहीं होगा, जिससे उसका ‘‘मूलत: कोई वास्ता नहीं है’। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने बृहस्पतिवार को ‘फॉक्स न्यूज’ से साक्षात्कार में कहा कि भारत और पाकिस्तान को अमेरिका नियंत्रित नहीं कर सकता लेकिन वह परमाणु-शक्ति संपन्न दोनों पड़ोसियों से तनाव कम करने की अपील कर सकता है। यह पूछे जाने पर कि भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाला प्रशासन कितना चिंतित है, वेंस ने कहा,…
मुंबई।भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सैन्य हमलों के बाद बॉलीवुड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े फिल्म शीर्षक के लिए आवेदन करने की होड़ मच गई है। फिल्म निर्माताओं ने महज दो दिन में 30 से अधिक शीर्षक पंजीकृत कराने के लिए आवेदन दे दिए हैं। पंजीकरण के लिए दिए गए आवेदनों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘मिशन सिंदूर’ और ‘सिंदूर : द रेवेंज’ सहित अन्य शीर्षक शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी…
नयी दिल्ली।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ शुक्रवार को बैठक कर राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य की व्यापक समीक्षा की। यह समीक्षा भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की कोशिशों को विफल किए जाने के एक दिन बाद की गयी। बताया जा रहा है कि सुरक्षा संबंधी बदलते हालात से जुड़े हर पहलू पर बैठक में चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी शामिल हुए। भारत ने बृहस्पतिवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर एवं…
मुंबई । भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर एलओसी पर हमलों का करारा जवाब दिया। इस बीच, पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री मौनी रॉय और रकुल प्रीत ने सेना के शौर्य को सलाम किया और कहा कि देश या मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं है। पाकिस्तान की ओर से एलओसी के पास पुंछ सेक्टर में गुरुवार रात से गोलाबारी जारी है, जिसके जवाबी कार्रवाई के लिए देश की सेना सीमा पर जुटी हुई है।मौनी रॉय ने सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा, “हम मामले को लेकर चिंतित हैं और…
नई दिल्ली। 08 और 09 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने नापाक मंसूबों का परिचय दिया, जब उसके सशस्त्र बलों ने पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों के ज़रिए कई हमले किए। साथ ही, जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्ष विराम के कई उल्लंघन (CFV) भी किए गए। लेकिन इस बार भारत की जवाबी कार्रवाई और तैयारी ने पड़ोसी देश को स्पष्ट संकेत दे दिया है — भारत की संप्रभुता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय…
मुंबई । मशहूर अदाकारा सेलीना जेटली भले ही विदेश में हों, लेकिन उनका मन खबरों की हलचल के बीच भारत में उलझा हुआ है। उन्होंने भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम किया और उन आम लोगों के साथ हमदर्दी जताई जो हमले से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना कि उन्हें भारत की ताकत पर पूरा भरोसा है। सेलिना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उल्लिखा, “मैं ऑस्ट्रिया में हूं, लेकिन नींद नहीं आ रही। आज की रात सोना भी किसी ‘लग्जरी’ जैसी चीज लग रही है, क्योंकि मेरे देश में शांति पर हमला हो रहा है। मेरा दिल…
इस्लामाबाद । भारत के साथ उलझते ही पाकिस्तानी सेना के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पाकिस्तानी सेना की कई पोस्ट पर कब्जा कर लिया है। बीएलए ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा है। शहर के कई हिस्सों पर पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण खो दिया है। बीएलए ने गैस पाइपलाइन को उड़ाने का दावा किया है। फ्रंटियर कॉर्प्स…
नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने गुरुवार रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। भारत जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए। इनमें अमेरिका निर्मित दो एफ-16 और चीन निर्मित दो जेएफ-17 हैं। जैसलमेर में गिराए एफ-16 और अखनूर में गिराए गए अन्य विमान के दो पायलटाें को सैन्य…