Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड चेंबर ने वित्त मंत्री से वाहनों की आवाजाही और खाली पदों की समस्या दूर करने का किया आग्रह
- सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी : उपराष्ट्रपति
- महालया पर रांची दुर्गाबाड़ी में गूंजा महिषासुर मर्दिनी का स्वर
- डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों की ठगी, बैंक अधिकारी समेत 4 गिरफ्तार
- प्याज की कीमतों में बड़ी गिरावट
- दूसरी शादी करने वाले पति को देनी होगी पहली पत्नी को 20 लाख,झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
- तेलचट्टों और झींगुरों से नहीं डरते मोदी-शाह जैसे शेर, CJP प्रोटेस्ट पर मांझी ने साधा निशाना
- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 8 ‘नमो जीवन रक्षक’ बाइक एम्बुलेंस का किया लोकार्पण, रांची की संकरी गलियों में भी पहुंचेगी चिकित्सा सहायता
Author: News Maati
नई दिल्ली। भारत ने परमाणु सक्षम इंटर कांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) अग्नि-5 का आठवां परीक्षण बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से किया है। सामरिक बल कमान के इस परीक्षण में सभी परिचालन और तकनीकी मानकों की पुष्टि हुई। आॅपरेशन सिंदूर के स्थगित होने के बीच चीन-पाकिस्तान समेत यूरोप और अफ्रीकी देशों को अपनी जद में लेने वाली इस मिसाइल की लॉन्चिंग को काफी अहम माना जा रहा है। परमाणु सक्षम इंटर कांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने मिलकर बनाया है। इस बैलिस्टिक मिसाइल के…
रांची। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य के सभी उपायुक्तों को राज्य के तमाम व्यावसायिक बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया सितंबर के पहले पखवारे तक करने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव बुधवार को बालू घाटों की नीलामी को लेकर तमाम उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रोजेक्ट भवन में बैठक में बोल रहीं थी। मुख्य सचिव ने कहा कि उपायुक्त नीलामी के पहले बालू घाटों की नई नीति को पूरी तरह समझ लें, ताकि नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी हो और उस दौरान कोई तकनीकी समस्या नहीं आये। इसके लिए उन्होंने खनन पदाधिकारी सहित उपायुक्तों को भी…
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सारण से सांसद राजीव प्रताप रूडी कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया का चुनाव जीतने के बाद पहली बार जब संसद पहुंचे तो लोकसभा में नेता प्रतिप्रक्ष राहुल गांधी ने उनका जोरदार स्वागत किया। जैसे ही संसद भवन में रूडी दिखे राहुल ने पत्रकारों से बात करना छोड़ बीच में ही रूडी की तरफ बढ़े। उन्होंने रूडी को हैलो-हैलो कहकर रोका।राहुल रूडी को देखते ही हैलो-हैलो कहते हुए आगे बढ़े। रूडी ने उन्हें देखकर हाथ बढ़ाया। इसके बाद राहुल ने मीडिया की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि ये बीजेपी के साथ दुर्लभ हाथ…
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वर्ष 2025 में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाता में 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से आनुग्रहिक राहत (Gratuitous Relief GR) की राशि के भुगतान का माउस क्लिक कर शुभारम्भ किया। आज 12 जिलों के 6 लाख 51 हजार 602 प्रभावित परिवारों को 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से 456 करोड़ 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूछा कि क्या देश संविधान निर्माताओं की इस उम्मीद पर खरा उतरा है कि राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच सामंजस्य होगा तथा दोनों शक्ति केंद्रों के बीच विभिन्न मुद्दों पर परामर्श भी किया जाएगा। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने यह टिप्पणी उस समय की जब केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने राज्यपाल की नियुक्ति और शक्तियों पर संविधान सभा की बहस का उल्लेख किया। पीठ में न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और…
वाराणसी ।वाराणसी की एक अदालत ने एक स्थानीय होटल कारोबारी की शिकायत पर छावनी थाना पुलिस को भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं गायक पवन सिंह और तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह आदेश 13 अगस्त को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय की अदालत ने कारोबारी विशाल सिंह द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई के बाद पारित किया। यह मामला अब प्रकाश में आया है। विशाल सिंह के वकील आशीष सिंह ने कहा कि उनके मुवक्किल को 2018 की फिल्म ‘बॉस’ में निवेश के नाम पर ठगा गया। वकील के अनुसार, ‘‘विशाल सिंह की मुलाकात…
नई दिल्ली । बुधवार की सुबह ‘जन सुनवाई’ के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। हमलावर की पहचान कर ली गई है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है। वह 41 साल का है। पुलिस आरोपी को पकड़ सिविल लाइंस थाने ले गई है। पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने के लिए हमलावर से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में गुजरात…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह ,राजनाथ सिंह समेत एनडीए के बड़े नेता भी मौजूद रहे। इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को घोषणा की कि गठबंधन की ओर से सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है।उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान आगामी 9 सितंबर को कराया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को NDA ने उपराष्ट्रपति…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दिन अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी निंदा की है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर के अनुसार, जनसुनवाई में शामिल एक युवक कागज लेकर पहुंचा था। उसने सीएम से ऊंची आवाज में अपशब्द बोलते हुए हमला किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। मामले की जांच चल रही है। कपूर ने कहा हताश पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रेखा गुप्ता पर…
रांची। झारखंड में एक सितंबर से निजी हाथों में जा रही शराब की खुदरा बिक्री के लिए दुकानों को ले आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार (20 अगस्त) तक है। बुधवार की शाम सात बजे आवेदन का पोर्टल लॉक हो जाएगा जो 22 अगस्त को खुलेगा। शाम सात बजे के बाद कोई भी कारोबारी दुकान के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा। राज्य में शराब की कुल 1343 खुदरा दुकानों की बंदोबस्ती होनी है। इन दुकानों को 560 दुकान समूह में बांटा गया है। कुल 560 दुकान समूहों में से 521 के लिए आवेदन पड़ चुके हैं। अब भी 39 दुकान समूह…