Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- भुरकुंडा सौंदा डी में विस्थापन के मुद्दे पर गरजे सांसद मनीष जायसवाल, बोले- उखाड़ने कोई आएगा तो सबसे आगे मुझे पाएंगे
- झारखंड: चुनावी राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज
- होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया तीसरा बड़ा सैन्य हमला
- प्रिंस खान गैंग के दो मुख्य सहयोगी गिरफ्तार, चतरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
- राम भक्तों के खून से सना है समाजवादी पार्टी का इतिहास… योगी का बड़ा हमला
- करणी सेना नेता हिमांशु हत्या मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे के निशानदेही पर चापड़ बरामद, जमशेदपुर पुलिस को मिली कामयाबी
- दुमका के मसानजोर गेस्ट हाउस में रांची के डाक्टर की मौत, तीन दोस्तों के साथ घूमने आए थे, रात में पी थी शराब
- अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो…., ट्रंप बोले- एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
Author: News Maati
रामगढ़। देश के बड़े इलाकों में चिकित्सक लेप्रोस्कोपी विधि से इलाज कर मरीजों की जान बचाते आ रहे थे। पिछड़ा राज्य होने के बावजूद झारखंड में भी चिकित्सकों ने लेप्रोस्कोपी विधि से इलाज करना शुरू कर दिया है। रामगढ़ शहर के वृंदावन पोलीडॉक अस्पताल के चिकित्सकों ने एक सफल ऑपरेशन कर यह साबित कर दिया कि वे भी किसी से कम नहीं है। इस सफल ऑपरेशन के बाद अस्पताल के क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉक्टर कौशल कुमार, डॉक्टर शक्ति, एडवांस्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत ने यह दावा किया कि झारखंड में यह पहला लेप्रोस्कोपी विधि से सफल ऑपरेशन रहा है। उन्होंने…
कटिहार । बिहार के कटिहार जिले में तैनात लोक शिकायत निवारण अधिकारी श्वेता मिश्रा के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने छापेमारी की है। एसवीयू ने यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की है। आरोप है कि श्वेता मिश्रा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 80 लाख से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित की है। बताया गया कि गुरुवार की सुबह स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने मनिहारी अनुमंडल की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के सरकारी आवास पर छापेमारी की। इससे पहले आरा सदर की भूमि सुधार उप समाहर्ता श्वेता मिश्रा का तबादला कर दिया…
रांची में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता सनोत सोरेन को 60 हजारHIGHLIGHTS रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता सनोत सोरेन को 60 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिए। उनकी गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने उनके कडरू ओवरब्रिज के समीप स्थित आवास की भी तलाशी ली। मौके से एसीबी ने 16 लाख 89 हजार 500 रुपये नकदी की भी बरामदगी की है। शिकायतकर्ता ठेकेदार हैं। उन्होंने एसीबी में शिकायत की थी कि उन्होंने रांची के अनगड़ा स्थित जोन्हा प्रखंड में टाटीसिल्वे स्कूल से…
रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के माध्यम से बहाली के लिए अब एक बार फिर दो परीक्षाओं का आयोजन होगा। कार्मिक विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव के अनुसार पहले प्रारंभिक परीक्षा और फिर मुख्य परीक्षा (मेंस) का आयोजन होगा। इन दोनों परीक्षाओं के माध्यम से सफल अभ्यर्थियों को नौकरी दी जाएगी। ज्ञात हो कि पूर्व में राज्य सरकार ने परीक्षा संचालन नियमावली-2015 में संशोधन करते हुए एक ही बार में परीक्षा संचालन का निर्णय लिया था। नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के मकसद से यह निर्णय लिया गया था।…
रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के माध्यम से बहाली के लिए अब एक बार फिर दो परीक्षाओं का आयोजन होगा। कार्मिक विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव के अनुसार पहले प्रारंभिक परीक्षा और फिर मुख्य परीक्षा (मेंस) का आयोजन होगा। इन दोनों परीक्षाओं के माध्यम से सफल अभ्यर्थियों को नौकरी दी जाएगी। ज्ञात हो कि पूर्व में राज्य सरकार ने परीक्षा संचालन नियमावली-2015 में संशोधन करते हुए एक ही बार में परीक्षा संचालन का निर्णय लिया था। नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के मकसद से यह निर्णय लिया गया था।…
रांची। राज्य के सात राजकीय विश्वविद्यालयों को लंबे समय बाद रजिस्ट्रार मिल गए हैं। झारखंड लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को इन पदों पर नियुक्ति के लिए 29 मई को आयोजित साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया। इसी के साथ आयोग ने नियुक्ति की अनुशंसा संबंधित विश्वविद्यालयों को कर दिया। जेपीएससी द्वारा जारी किए गए परिणाम के अनुसार, बसंत कुमार झा रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद के लिए चयनित किए गए हैं। इसी तरह, विमल कुमार मिश्रा हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय, राधानाथ त्रिपाठी धनबाद स्थित विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, कुमारी अंजना जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, नफीस अहमद पलामू स्थित…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को बिहार आ रहे हैं। तीन महीने के अंदर प्रधानमंत्री का यह तीसरा बिहार दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को बिहार के सीवान जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बिहार को बड़ी सौगात भी देंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री इस दौरे पर रैली को संबोधित करेंगे साथ ही बिहार के लोगों को सौगात भी देंगे। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 मई को भी दो दिवसीय दौरे पर बिहार आये थे। 29 मई को उन्होंने पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा…
बेंगलुरु। बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर हादसे पर स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। कोर्ट ने रिपोर्ट दाखिल करने के लिये 10 दिनों का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 10 जून को होगी। उधर, इस हादसे को लेकर एक सामाजिक कार्यकर्ता ने राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वी. कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति सी.एम. जोशी की पीठ ने मामले से संबंधित मीडिया रिपोर्टों पर विचार करने के बाद स्वत: संज्ञान लिया और सुनवाई की। कोर्ट ने राज्य…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ गुरुवार सुबह से जारी मुठभेड़ में तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी का सदस्य और एक करोड़ के इनामी सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम ढेर हो गया। नक्सलियों केंद्रीय समिति के सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर, तेलंगाना राज्य समिति सदस्य बांदी प्रकाश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य पप्पा राव और कुछ अन्य सशस्त्र नक्सली कैडरों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त बल को अभियान के लिए रवाना किया गया था। बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया…
नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को दहलाने वाले फाइटर राफेल की मेन बॉडी अब भारत में ही बनेगी। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन ने एक बड़ा समझौता किया है। यह समझौता राफेल लड़ाकू विमान के फ्यूजलेज को भारत में बनाने के लिए है। दोनों कंपनियों ने प्रोडक्शन ट्रांसफर एग्रीमेंट पर साइन किए हैं। पहली बार राफेल विमान का फ्यूजलेज फ्रांस के बाहर बनेगा। दसॉल्ट कंपनी के अनुसार यह भारत के एयरोस्पेस सेक्टर में एक बड़ा निवेश है। इससे भारत में हाई-प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इस साझेदारी के तहत टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स हैदराबाद…