Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड चेंबर ने वित्त मंत्री से वाहनों की आवाजाही और खाली पदों की समस्या दूर करने का किया आग्रह
- सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी : उपराष्ट्रपति
- महालया पर रांची दुर्गाबाड़ी में गूंजा महिषासुर मर्दिनी का स्वर
- डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों की ठगी, बैंक अधिकारी समेत 4 गिरफ्तार
- प्याज की कीमतों में बड़ी गिरावट
- दूसरी शादी करने वाले पति को देनी होगी पहली पत्नी को 20 लाख,झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
- तेलचट्टों और झींगुरों से नहीं डरते मोदी-शाह जैसे शेर, CJP प्रोटेस्ट पर मांझी ने साधा निशाना
- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 8 ‘नमो जीवन रक्षक’ बाइक एम्बुलेंस का किया लोकार्पण, रांची की संकरी गलियों में भी पहुंचेगी चिकित्सा सहायता
Author: News Maati
रांची। ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े केस में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने उनके खिलाफ रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की बेंच में गुरुवार को सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई। उनके अधिवक्ता ने बहस के लिए समय देने का आग्रह किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और अगली सुनवाई के लिए आठ सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की।ईडी की ओर से सीजेएम कोर्ट में हेमंत सोरेन के खिलाफ 19 फरवरी, 2024 को शिकायतवाद दर्ज कराया गया था। इसमें एजेंसी ने बताया है…
रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश बाबूलाल मरांडी ने राज्य में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे गए पत्र में आरोप लगाया है कि राज्य की एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने जान-बूझकर जांच में ढिलाई बरती, जिसके कारण आरोपी एक-एक कर जमानत पर छूट रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। मरांडी ने पत्र में लिखा है कि उन्हें पहले से आशंका थी कि शराब घोटाले की जांच केवल ‘जनता की आंखों में धूल झोंकने और बड़े षड्यंत्रकारियों…
नई दिल्ली । केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक 2025 पेश किया। राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच यह विधेयक गुरुवार को ही पारित भी हो गया। इस दौरान सदन में नारेबाजी होती रही, जिसके कारण बिना चर्चा के ही यह बिल पारित किया गया। सदन में अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस बिल के माध्यम से ऑनलाइन सोशल गेम को प्रोत्साहित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग के दो तिहाई सेगमेंट को इस बिल में प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि…
मुंबई । मुंबई में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। इससे आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक परेशान हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में दिख रहा है कि बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के जुहू वाले घर में पानी भर गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल है। इसमें अमिताभ बच्चन के जुहू वाले बंगले प्रतीक्षा के सामने और अंदर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक शख्स मुंबई की बारिश के बारे में लोगों को बताते दिख रहा है, कैसे लोग पानी से परेशानी झेल…
रांची। BIT मेसरा में पढ़ाई कर रही एमबीए की एक छात्रा के साथ बुधवार शाम कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की। छात्रा भागलपुर की रहने वाली है और बीआइटी के छात्रावास (हास्टल) में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह शाम में हास्टल से बाहर टहलने निकली थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपितों ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। वह घायल हो गई है। घटना के तुरंत बाद छात्रा को इलाज के लिए बीआइटी मेसरा के नर्सिंग सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंगा नदी पर बने देश के पहले छह लेन के सबसे चौड़े पुल औंटा (मोकामा,पटना)-सिमरिया (बेगूसराय) का शुक्रवार को उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उनके नाम देश के सबसे चौड़े छह लेन पुल जनता को समर्पित करने का रिकार्ड बन जाएगा। पुल पर यातायात शुरू होते ही उत्तर से दक्षिण बिहार के बीच 100 किमी दूरी घटने के साथ ही संपर्कता सुगम हो जाएगी। यही नहीं, बंगाल, झारखंड एवं असम की दूरी भी कम हो जाएगी। यह एक्सपैंशन केबल ब्रिज है। ऐसे में इस पुल के नीचे से मालवाहक जहाजों का परिचालन भी आसानी से हो…
पटना । बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बीपीएससी टीआरई 4 और स्टेट टेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगले 8 से 10 दिनों में इस पर फैसला ले लिया जाएगा। साथ ही, टीआरई 4 का विज्ञापन भी 10 दिनों के अंदर जारी कर दिया जाएगा। सरकार विषय के अनुसार रिक्तियों की गिनती कर रही है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैली पर उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नीतीश कुमार के काम से युवा और महिलाएं प्रभावित हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार स्टेट टेट की मांग पर…
नई दिल्ली। दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को रेल भवन में प्रेस से बातचीत करते हुए कहा है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और सांसद संजय कुमार झा से चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि आगामी दीपावली और छठ दो बड़े त्योहारों पर लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। साथ ही ये भी ध्यान रखा जाए कि हमारे यात्रियों को…
रामगढ़। साइबर ठग हर उस लालच का फायदा उठाते हैं, जो एक मध्यम वर्गीय परिवार हासिल करना चाहता है। रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का अकाउंट भी ठगों ने अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर खाली कर दिया। वेस्ट बोकारो निवासी झमन महतो ने अपनी बेटी डॉली कुमारी की शादी के लिए लगभग सात लाख रुपये जमा करके रखे थे। एलआईसी से रकम निकालकर उन्होंने अपनी बेटी डॉली कुमारी के खाते में रखा, ताकि उसकी शादी में काम आ सके। डॉली रांची में रहकर पढ़ाई करती है। साइबर क्रिमिनल्स ने डॉली को पहले…
रामगढ़। शहर में शातिर ठगों की ओर से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की गई है। यह मामला तब उजागर हुआ जब ठग गिरोह के चंगुल से बाहर निकाल कर मजदूर रामगढ़ थाना पहुंचे। बुधवार को रामगढ़ थाना पहुंचे मजदूर ने पुलिस को बताया कि साबिर हुसैन नामक युवक ने उन लोगों को आॅस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। झारखंड के अलावा मध्य प्रदेश के मजदूरों को भी उसने ऐसा ही झांसा दिया और सभी से लाखों रुपये की ठगी कर ली। रजरप्पा थाना क्षेत्र के होन्हे गांव निवासी सोमनाथ महतो की…