Author: News Maati

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की मुश्किलें बढ़ेगी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के अपमान का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है। आयोग ने राजद प्रमुख से 15 दिनों के अंदर जवाब देने को भी कहा है। इतना ही नहीं, स्पष्टीकरण नहीं देने पर एफआईआर दर्ज करने की बात भी कही गई है। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने राजद प्रमुख लालू यादव को नोटिस जारी किया है, जिसमें लिखा गया है कि लगातार सोशल मीडिया…

Read More

दुबई। इजरायल ने रविवार को ईरान पर व्यापक हमला किया और उसके ऊर्जा उद्योग तथा रक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया। वहीं ईरान ने भी इजरायल के खिलाफ जवाबी हमले तेज करते हुए मिसाइलों की बौछार कर दी। दो दिन पहले इस्राइल द्वारा तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को रोकने के उद्देश्य से किए गए हमलों के बाद दोनों देश हमला और जवाबी हमला करने में लगे हैं। इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमलों के बीच तेहरान में भी विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। इस्राइल के आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि ईरान के हमले से देश भर में कई…

Read More

तेहरान/तेल अवीव | ईरान और इजराइल के बीच शनिवार देर रात एक बार फिर मिसाइल हमले हुए। बीते तीन दिनों से दोनों देशों के बीच चल रही सैन्य झड़प अब और गंभीर होती जा रही है। इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान के मिलिट्री हथियार कारखानों और उनके आसपास बसे इलाकों में रहने वाले नागरिकों को तुरंत स्थान खाली करने की चेतावनी दी है। IDF के प्रवक्ता कर्नल अविचाय अद्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि हथियार फैक्ट्रियों के पास रहना ईरानी नागरिकों के लिए खतरनाक हो सकता है। इजराइल का दावा है कि उसने…

Read More

नई दिल्ली ।इस्राइल के ऑपरेशन राइजिंग लायन का एक विडियो वायरल है जिसमें इस्राइल के फाइटर जेट एफ-16 को बीच हवा में रीफ्यूल किया जा रहा है। यह वीडियो सीरिया के आसमान का है। कहा जा रहा है कि ईरान पर अटैक के बाद वापसी के दौरान इस फाइटर जेट में मिड एयर फ्यूल डाला गया। हवा में एयर रिफ्यूल करना बेहद ही चुनौतीपूर्ण काम होता है। क्या और कैसे होती है मिड एयर रीफ्यूलिंगमिड एयर रीफ्यूलिंग मतलब फाइटर जेट में दूसरे विमान से उड़ान के दौरान ही ईंधन भरा जाता है। इससे उसकी उड़ान अवधि लंबी हो जाती है और इसकी…

Read More

नई दिल्ली। साल 2025 के महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा भोसले (Monalisa Bhosle) आज इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। महाकुंभ से वायरल होने के बाद उनकी किस्मत ऐसी चमकी कि फिल्मी दुनिया के दरवाजे उनके लिए खुल गए। हाल ही में, मोनलिसा ने बताया कि फेमस होने के बाद आज वह कितनी कमाई कर रही हैं।महाकुंभ से फेमस होने के बाद मोनालिसा को फिल्म मिल गई थी। हाल ही में, उनका पहला म्यूजिक वीडियो सादगी भी रिलीज हुआ है। इन दिनों मोनालिसा अपने म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी अर्निंग…

Read More

अयोध्या। राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार में दर्शन की मांग का दबाव बढ़ते देख आम श्रद्धालुओं के लिए भी दर्शन विशेष पास पर सीमित संख्या में शुरू हो गया है। अभी ट्रायल किया जा रहा है। वैसे, रोजाना एक हजार श्रद्धालुओं को विशेष पास पर दर्शन करवाने का प्लान तैयार किया गया है।एक साथ अधिकतम 100 श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। वह भी राम दरबार के दर्शन के विशेष पास के साथ। राम दरबार के दर्शन पास के स्लाट भी राम लला के दर्शन स्लाट के मुताबिक तय किए गए हैं।अयोध्या में…

Read More

पटना। बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बेहद खास बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर कार खरीदी है। यह लग्जरी कार पटना पहुंच चुकी है और इसके आगमन के साथ ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। बड़हिया जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की गई। इस अत्याधुनिक कार की कीमत 2.50 करोड़ से 3 करोड़ के बीच बताई जा रही है। Land Cruiser ZX कार अपने पावर, सेफ्टी और लग्जरी के लिए मशहूर है। ये देश की सबसे सुरक्षित और ताकतवर SUV में से एक मानी जाती है। अनंत सिंह द्वारा खरीदी गई ये नई…

Read More

रांची । झारखंड में मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। संताल परगना के रास्ते 16 से 18 जून के बीच मानसून राज्य में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, इस बार मानसून की स्थिति बेहतर रहने की उम्मीद है और पूरे राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है। 16 जून तक ओडिशा पहुंच सकता है मानसून : मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून 16 जून तक ओडिशा पहुंच सकता है। इसके बाद 18 जून तक यह झारखंड में प्रवेश कर जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार…

Read More

सना । यमन की राजधानी सना में इजरायली एयरफोर्स ने हूती विद्रोहियों के शीर्ष सैन्य कमांडर मोहम्मद अब्द अल-करीम अल-घमारी पर हमला किया है। दावा किया जा रहा है कि हूती मिलिट्री चीफ घमारी को निशाना बनाकर हवाई हमला किया गया है लेकिन यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि इसमें अल-घमारी मारा गया या बच निकलने में कामयाब रहा है। कई अरबी समाचार आउटलेट ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट्स में दावा किया है कि इजरायली हमले में जिस इमारत को निशाना बनाया गया, उसमें हूती के कई वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। इजरायल के हमले में सना में लेबनानी अस्पताल…

Read More

देहरादून । उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार को एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार छह श्रद्धालुओं समेत सात लोगों की मौत हो गयी। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह दुर्घटना गौरीकुंड के जंगलों के ऊपर हुई। इस दुर्घटना में मरने वालों में पायलट और एक शिशु भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी और अचानक यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया । रजवार ने कहा कि ऐसा अनुमान है कि खराब मौसम के कारण दृश्ता कम…

Read More