Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकारी गाड़ी भी छोड़ा, जानें क्या है माजरा
- मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए घर-घर घुमेंगे झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता
- इनर व्हील क्लब रांची साउथ की नई अध्यक्ष बनीं रंजना शुक्ला
- चतरा में कोयला लदे वाहन ने सीआरपीएफ जवान को रौंदा, 20 घंटे से सड़क जाम
- विपक्ष ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई, हम कर रहे राम नगरी का विकास’; अयोध्या में बोले सीएम योगी
- भारतीय मूल के मेनन 14 को भरेंगे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान
- जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह छह साल के लिए निष्कासित
- अब मेक इन इंडिया होगा आयरन डोम, इजराइल की प्रमुख कंपनी राफेल भारत में तलाश रही है संभावनाएं
Author: News Maati
दुबई। इजरायल ने शुक्रवार की तड़के सुबह ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला किया। इन हमलों में ईरान के कई टॉप कमांडर और 6 परमाणु साइंटिस्ट मारे गए। इजरायल का दावा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुका है और इसलिए यह हमला जरूरी था। इजरायल के हमले में एयरोस्पेस फोर्स कमांडर आमिर अली हाजीजादेह की भी मौत हो गई है। इसके अलावा आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ होसैन सलामी ने भी हमले में अपनी जान गंवाई है। तेहरान में 78 लोगों की मौत : ईरान के न्यूज चैनल में दावा किया जा रहा है कि इजरायल ने…
जामताड़ा। जिले में हाल ही में हुई दो बड़ी लूट की घटनाओं का जामताड़ा पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई नकदी, हथियार और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में रियाजुद्दीन अंसारी उर्फ रेहान उर्फ रिजाउल अंसारी, शाहरुख अंसारी, सोहेल आलम और हैदर अंसारी शामिल है। ये सभी जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहरा गांव के निवासी हैं। इनके पास से एक चार पहिया वाहन, दो बाइक, एक देसी कट्टा, दो गोली, चार मोबाईल और लूटी गई रकम में 74 हजार नगद बरामद किया गया है। एसपी राजकुमार मेहता…
चतरा। अफीम और ब्राउन शुगर के स्टॉकिस्ट के रूप में चर्चित तस्कर रौशन दांगी गिरफ्तार। उसके पास से लगभग 2 करोड़ के ड्रग्स बरामद हुए हैं। साथ ही 47.57 लाख रुपए नगद भी मिले हैं। पुलिस को उसके पास से अफीम से ब्राउन शुगर बनाने की लोहे की संरचना भी मिली है। चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने 287 ग्राम ब्राउन शुगर, 11.172 किलोग्राम अफीम और 44 लाख 57 हजार 350 रुपए नकद के साथ महिला तस्कर रूबी देवी को भी गिरफ्तार किया गया है। रूबी राजपुर थाना…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रिम्स की हालत पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है कि पहले मौजूदा रिम्स की हालत सुधारें, फिर नए रिम्स के लिए कदम बढ़ाएं। मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट एक्स में आगे लिखा कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के जर्जर भवन लगातार दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। दीवारों से गिरता प्लास्टर, दरारें और जलजमाव न केवल मरीजों, बल्कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की जान को भी खतरे में डाल रही हैं। हाल ही में एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में हुई…
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने ऑल इंडिया टॉप किया है। वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर के उत्कर्ष अवधिया को दूसरा और एमपी के ही कृषांग जोशी को तीसरा स्थान मिला है। NEET UG 2025 के टॉप-10 में राजस्थान के कुल चार छात्र शामिल हैं, जिनमें से तीन कोटा के हैं। छात्र अपना रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET, neet.ntaonline.in या exam.nta.ac.in पर लॉगइन कर देख सकते हैं। 75 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया : इस बार इंदौर के परीक्षा केंद्रों…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी संपत्ति का पहला सार्वजनिक वित्तीय विवरण जारी किया है। यह विवरण शुक्रवार को जारी किया गया। रॉयटर्स के अनुसार, इसमें उनके परिवार की क्रिप्टोकरेंसी में भागीदारी से हुई कमाई का भी खुलासा किया गया है। रॉयटर्स के मुताबिक ट्रंप की कुल संपत्ति यानी नेटवर्थ 1.6 बिलियन डॉलर (करीब 13,800 करोड़ रुपये) है।ट्रम्प ने वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल नामक एक क्रिप्टो कंपनी से टोकन की बिक्री से 57.35 मिलियन डॉलर (करीब 500 करोड़ रुपये) की आय बताई है। उन्होंने इस वेंचर से जुड़े 15.75 बिलियन गवर्नेंस टोकन के स्वामित्व का भी खुलासा किया है।…
नई दिल्ली। इजरायल ने ईरान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार देर रात इजरायली सेना (IDF) ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए। इजरायल ने इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ (Operation Rising Lion) नाम दिया। इस हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी और ईरान के Revolutionary Guards के चीफ कमांडर हुसैन सलामी की मौत हो गई है। इतना ही नहीं देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई (Ayatullah Al Khomeini) के करीबी अली शामखानी और आईआरजीसी की एयरफोर्स के कमांडर आमिर अली हाजीजादेह जैसे बड़े अधिकारियों ने भी अपनी जान गंवा दी। इजरायल का…
यरूशलम। इजरायल ईरान की ओर से जवाबी में हमले में दागीं मिसाइलों को अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली और एक नौसैनिक विध्वंसक की मदद से निष्क्रिय कर रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी ने शुक्रवार को आरआईए नोवोस्ती को बताया कि अमेरिका ने इजराइल को ईरान की मिसाइलों को रोकने में मदद दी है। अमेरिकी अधिकारियों ने ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ को बताया कि देश के पास पश्चिम एशिया में जमीन पर आधारित पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली और टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एयर डिफेंस सिस्टम दोनों हैं। अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली, साथ ही पूर्वी भूमध्य सागर में अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक का इस्तेमाल इजरायल…
प्रयागराज ।उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट के कस्टडी मामले में आए फैसले की इस समय खूब चर्चा हो रही है। हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के क्रम में कहा है कि मां ही बेटी की सबसे बड़ी हितैषी होती है। बच्चों की कस्टडी के चल रहे मामलों में इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस टिप्पणी को अहम माना जा रहा है। कोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ 12 वर्षीय बेटी की कस्टडी मां को सौंप दी। दिल्ली की एक लेक्चरर की याचिका पर सुनवाई के क्रम यह फैसला आया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के…
मेदिनीनगर । झारखंड में चलती ट्रेन से गिर कर एक युवती जूही देवी की मौत हो गई थी। मौत के बाद मायके से ससुराल तक में मातम पसरा था। लोग इसे हादसा समझ रहे थे। उन्हें लग रहा था कि जूही का पैर फिसल गया होगा और वो चलती ट्रेन से नीचे आ गिरी होगी। लेकिन पुलिस की जांच में सोनम रघुवंशी कांड जैसा ट्विस्ट आ गया। झारखंड में चलती ट्रेन से गिरकर हुई 24 वर्षीय महिला यात्री की मौत कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि उसके पति ने उसकी हत्या की थी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी…