Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- इनर व्हील क्लब रांची साउथ की नई अध्यक्ष बनीं रंजना शुक्ला
- चतरा में कोयला लदे वाहन ने सीआरपीएफ जवान को रौंदा, 20 घंटे से सड़क जाम
- विपक्ष ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई, हम कर रहे राम नगरी का विकास’; अयोध्या में बोले सीएम योगी
- भारतीय मूल के मेनन 14 को भरेंगे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान
- जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह छह साल के लिए निष्कासित
- अब मेक इन इंडिया होगा आयरन डोम, इजराइल की प्रमुख कंपनी राफेल भारत में तलाश रही है संभावनाएं
- महिलाओं और छात्राओं की सूचना पर 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, रामगढ़ के एसपी ने सभी थानों को किया अलर्ट
- 150 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त, गृह मंत्रालय के निर्देश पर हजारीबाग में सीआईएसएफ का बड़ा ऐक्शन
Author: News Maati
पटना। राजधानी पटना को जाम मुक्त बनाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए राजधानी वासियों को एक और नए एलिवेटेड सड़क की सौगात सोमवार को मिलने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को नव निर्मित मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क का उद्घाटन करेंगे। इस एलिवेटेड सड़क के चालू होने से राजधानी के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत मिलने वाली है। साथ ही दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में आना-जाना भी अब बेहद आसान हो जाएगा। रोज घंटों लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी। 1400…
रांची । लायंस इंटरनेशनल के आदर्शों और सेवा भाव को और अधिक सशक्त बनाने हेतु लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A के रीजन 2A एवं 2B द्वारा क्लब के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के लिए विशेष स्कूलीकरण कार्यक्रम “गुरुकुल” का आयोजन रविवार को होटल रेनड्यू, रांची में भव्य रूप से किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन रीजन चेयरपर्सन लायन गणेश सिंह (रीजन 2A) एवं लायन अशोक जायसवाल (रीजन 2B) के संयुक्त प्रयास से किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डिस्ट्रिक्ट GLT कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा द्वारा अत्यंत दक्षता और समर्पण के साथ किया गया। इस प्रशिक्षण में अनेक विशिष्ट फैकल्टीज ने…
रांची। रांची के कटहल मोड़ में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने सड़क पर परेड भी करायी। ड्यूटी के दौरान जाम लगाने से मना करने पर होमगार्ड जवान पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपियों हंस यादव उर्फ पुत्ती और मुन्ना यादव उर्फ अखिलेश यादव को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस पर हुए हमले को लेकर काफी आक्रोश था। मामले को डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने काफी गंभीरता से लिया था। गौरतलब हो कि 09 जून…
रांची। रांची यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में रविवार को वॉलीबाल मीडिया कप का आयोजन रांची प्रेस क्लब की ओर से किया गया। मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरूआत कराई। इसके पूर्व मीडिया कप वॉलीबॉल के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि के रूप में मीडिया पार्टनर प्रशांत उनिकृष्णन, संदीप उनिकृष्णन रांची विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कन्वेनर राजेश गुप्ता, इंटरनेशनल रेफरी राजेश सिंह, इंडियन वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यसमिति सदस्य उत्तम राज, अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार, वासुदेव चटर्जी फाउंडेशन के राजीव चटर्जी, रांची जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय…
चतरा। गिद्धौर पुलिस ने रविवार को अवैध नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री को ध्वस्त किया है। पुलिस ने घटनास्थल से तस्कर सहित भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब और शराब बनाने का सामान को जब्त किया है। गिद्धौर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर के मारंगी गांव में अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब का निर्माण और व्यापार किया जा रहा है। इसी को लेकर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया और टीम ने अवैध नकली शराब…
रांची। रांची के साइबर अपराध थाना पुलिस ने बुजुर्ग से लाखों की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में प्रशांत खिलार और रुपेश खिलार शामिल है। दोनों पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के रहने वाला है। दोनों भाई है। इनके पास से दो लाख 57 हजार 200 रुपये नकद, तीन मोबाइल, तीन चेक बुक और चार पासबुक बरामद किया गया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 25 अप्रैल को साइबर अपराध थाने में धुर्वा निवासी चुंडा पुर्ती ( 81) ने एक आवेदन दिया। दिये आवेदन में…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इन 11 वर्षों में देश के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है। गरीब, किसान, महिला, नौजवान, विद्यार्थी सहित संपूर्ण परिवार के कल्याण और उत्थान के लिए मोदी सरकार ने कार्य किया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सेठ रांची महानगर कार्यालय में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परिवार के…
लोहरदगा। कोयल नदी में डूबने से प्रत्यूष राज उर्फ आर्यन (21) की मौत हो गयी। प्रत्यूष राजेश कुमार साहू का पुत्रा है। वह शहरी क्षेत्र के संजय गांधी पथ के रहने वाले है। बताया जाता है कि आर्यन अपने चार दोस्तों के साथ कोयल नदी में नहाने गया था। इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और गहरे पानी से वापस नहीं आने सका। गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी आर्यन के साथ कोयल नहाने गए युवकों ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर…
रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने सुखलाल के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि मन काफी व्यथित है। हृदय मौन है, आंख नम है, डायन रूपी भ्रष्टाचार ईमानदार सुखलाल महतो को निगल लिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के शिकार हुए सुखलाल महतो अपना जान कुर्बान कर दिया। लेकिन कर्तव्य पथ से विचलित नहीं हुए। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आपको सदा याद रखा जाएगा। उन्होंने सरकार से दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ मृतक के परिजन को सरकारी मुआवजा देने की भी मांग की है। वह…
रांची। गिरिडीह के डुमरी में एक पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक पंचायत सेवक का नाम सुखलाल महतो था, जो बलथरिया पंचायत के कुलगो निवासी थे। शुक्रवार को सुखलाल महतो ने डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उन्हें गंभीर हालत में रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। खुदकुशी से पहले सुखलाल महतो ने सोशल मीडिया पर डुमरी विधायक जयराम महतो के नाम एक पत्र पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी…