Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- इनर व्हील क्लब रांची साउथ की नई अध्यक्ष बनीं रंजना शुक्ला
- चतरा में कोयला लदे वाहन ने सीआरपीएफ जवान को रौंदा, 20 घंटे से सड़क जाम
- विपक्ष ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई, हम कर रहे राम नगरी का विकास’; अयोध्या में बोले सीएम योगी
- भारतीय मूल के मेनन 14 को भरेंगे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान
- जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह छह साल के लिए निष्कासित
- अब मेक इन इंडिया होगा आयरन डोम, इजराइल की प्रमुख कंपनी राफेल भारत में तलाश रही है संभावनाएं
- महिलाओं और छात्राओं की सूचना पर 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, रामगढ़ के एसपी ने सभी थानों को किया अलर्ट
- 150 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त, गृह मंत्रालय के निर्देश पर हजारीबाग में सीआईएसएफ का बड़ा ऐक्शन
Author: News Maati
रांची । सोमवार को एयर इंडिया की दिल्ली से रांची जाने वाली फ्लाइट AI 9695 तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट गई। फ्लाइट को शाम 6:20 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन टेकऑफ के बाद कुछ तकनीकी समस्या आ गई। इसलिए उसे वापस दिल्ली भेज दिया गया। फ्लाइट ने दिल्ली से शाम 4:25 बजे उड़ान भरी थी। बता दें, 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश हो गई थी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फ्लाइट को तकनीकी कारणों से वापस दिल्ली भेजा गया है।…
निकोसिया । ईरान-इजरायल युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस दौरे के दौरान सोमवार को कहा कि उन्होंने और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों पर चिंता जताई और दोनों का मानना है कि यह युद्ध का युग नहीं है। पीएम मोदी ने यहां क्रिस्टोडौलिडेस के साथ व्यापक वार्ता के बाद उनके साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। मोदी ने यहां क्रिस्टोडौलिडेस के साथ व्यापक वार्ता के बाद उनके साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने…
निकोसिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा, ‘‘साइप्रस के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ सम्मान प्राप्त करके मैं बहुत कृतज्ञ हूं। मैं इसे हमारे देशों के बीच की मित्रता को समर्पित करता हूं।” साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने मोदी को सम्मानित किया। इस सम्मान का नाम साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्चबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को यह सम्मान समर्पित करते हुए…
निकोसिया । साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ सोमवार को ‘सेंटर ऑफ निकोसिया’ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आदर भाव दिखाते हुए देश की एक सांसद ने प्रधानमंत्री के पैर छुए। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए वीडियो में निकोसिया परिषद की सदस्य मिकेला किथ्रेओटी म्लापा प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक तरीके से पैर छूकर स्वागत करती हुई दिख रही हैं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान बड़ी विनम्रता से उनका अभिवादन स्वीकार किया, जो दुनिया भर के देशों के साथ भारत के गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है। यह ऐतिहासिक केंद्र पुराने निकोसिया का हिस्सा है। यह…
रांची । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर डीजीपी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं, ना उनपर कोई विभागीय कार्रवाई लागू होती है, ना तो उन्हें वेतन मिल रहा है कि मुख्यमंत्री उनका वेतन रोक सकते हैं। आज झारखंड की पुलिस व्यवस्था शैडो डीजीपी के हाथों में है। झारखंड इतिहास रच रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “पुलिस विभाग के सारे तुगलकी आदेश वही दे रहे हैं। सिपाहियों तक की ट्रांसफ़र-पोस्टिंग कैसे ले-देकर हो रही है? पता कर…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में डीजीपी के पद पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति के मामले में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार, केंद्र सरकार और यूपीएससी सहित सभी प्रतिवादियों को जवाब दाखिल करने का एक और मौका दिया है। मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को निर्धारित की गई है। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इसके पहले इस याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई की थी और सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए 16 जून तक जवाब देने को कहा था।…
पटना । बिहार में आयोग के गठन में नेताओं के करीबी लोगों को शामिल किए जाने पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से ‘जमाई आयोग’ बनाने की मांग की गई है। इस पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने पिता का कार्यकाल देखना चाहिए और पूछना चाहिए कि उस दौरान ‘मामा आयोग’ क्यों नहीं बनाया गया था? बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने सोमवार को कहा कि तेजस्वी यादव ने जिन तीन व्यक्तियों पर सवाल उठाए हैं, तीनों दलित परिवारों से आते हैं। यह दिखाता है कि राजद…
निकोसिया/नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म के विरुद्ध भारत की लड़ाई में साइप्रस के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर भी चिंता व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि मैं भव्य स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए राष्ट्रपति का हृदय से धन्यवाद करता हूं। जब से मैंने साइप्रस की धरती पर कदम रखा है, तब से यहां के राष्ट्रपति और यहां के लोगों ने जो…
तेल अवीव । इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने सोमवार को बताया की कि ईरानी मिसाइल हमलों के कारण इजरायल स्थित अमेरिकी दूतावास को थोड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन किसी भी अमेरिकी कर्मचारी को चोट नहीं आई है। स्थिति के मद्देनजर, इजरायल में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास एक दिन के लिए बंद रहेंगे। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच सुरक्षित स्थान पर रहने का आदेश जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राजदूत हकाबी ने लिखा, “इजराइल में हमारा अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास आज आधिकारिक रूप से बंद रहेगा। ‘शेल्टर इन प्लेस’ अभी भी…
मुंबई। इजरायल-ईरान संघर्ष को दरकिनार करते हुए भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुए। दिन के अंत में सेंसेक्स 677.55 अंक या 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,796.15 और निफ्टी 227.90 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 24,946.50 पर बंद हुआ। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 541.05 अंक या 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,768.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 174.40 अंक या 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,549.20 पर बंद हुआ। आईटी सेक्टर ने बाजार को लीड किया। निफ्टी आईटी…