Author: News Maati

रांची। प्रकृति पर्व करम पर सोमवार को राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में उल्लास का माहौल देखने को मिला। करम गीतों और ढोल-मांदर की थाप पर राजधानी रांची के विभिन्न अखरा में श्रद्धालू पूजा-अर्चना के बाद देर रात तक झुमते-नाचते नजर आए। अखरा में रात भर गीत-संगीत और सामूहिक नृत्य का दौर चला। करम पर्व को राज्यं के और आदिवासी और मूलवासी विशेष उत्साह से हर वर्ष मनाते हैं। इस दौरान श्रद्धालू आले करम दूईए दिना, एसों करम साल देइये राखले आले करम दुईए दिना…जैसे कई गीतों पर झूमते नजर आए। उल्लेखनीय है कि करम पर्व हर वर्ष भादो मास…

Read More

पटना। बिहार देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां एक हजार से कम आबादी वाले ग्रामीण टोलों तक भी पक्की सड़कें पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना (अवशेष) के तहत बिहार के गांवों के वैसे छूटे हुए टोलों और बसावटों को, जिसकी आबादी 100 या उससे भी कम है, उनको भी बारहमासी पक्की सड़कों से जोड़ने की योजना ने गांवों की सूरत बदल दी है। ग्रामीण कार्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग ने राज्य के 11,020 गांवों का सर्वे कराकर कुल 14,002.33 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का लक्ष्य तय…

Read More

रामगढ़। अपराधियों ने युवती के साथ छेड़खानी की, फिर गोली चलाकर अपना दबदबा बनाने की कोशिश की। बुधवार को यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पटेल चौक और कल्याणी ढाबा में हुआ है। इस वारदात में कार पर सवार दो युवकों और तीन युवतियों की जान बाल बाल बची, लेकिन गाड़ी का शीशा टूट गया। इस घटना के बाद पुलिस भी हरकत में आई और अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन लोगों ने गोली चलाकर पुलिस को चुनौती दी है। थाने में युवक विमल कुमार सोनी ने इस पूरी घटना की सूचना दर्ज कराई है। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गयाजी के विष्णुपद मंदिर में बुधवार को पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने फल्गू नदी के किनारे पितृपक्ष मेला महासंगम-2025 की तैयारियों को लेकर घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री गयाजी समाहरणालय पहुंचे और समाहरणालय सभागार में पितृपक्ष मेला महासंगम-2025 की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पितृपक्ष मेला महासंगम-2025 की तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पितृपक्ष मेला में देश…

Read More

रांची । झारखंड के सूर्या हांसदा केस में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गोड्डा के उपयुक्त और पुलिस अधीक्षक से चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगा है। आजसू की तरफ़ से संजय मेहता ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज करवाया था। आजसू के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता के आवेदन पर आयोग ने संज्ञान लिया था। आयोग ने अब इस मामले में गोड्डा के डीसी, एसपी से चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट माँगा है। आयोग की गंभीरता से परिजनों में न्याय की आस जगी है।27 अगस्त को संजय मेहता के आवेदन पर आयोग में मामला दर्ज हुआ। 29 अगस्त को आयोग…

Read More

रांची। दो अंगरक्षकों से मारपीट और गाली गलौज मामले में पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी के खिलाफ बुधवार को सदर थाना में एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में जीरो एफआइआर दर्ज की गयी है। थाना के प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही डीजीपी, पलामू के जोनल आइजी, रेंज के डीआइजी और एसपी से कार्रवाई का आग्रह किया गया है। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की टीम बुधवार को पलामू पहुंची और दोनों बॉडीगार्ड से बातचीत की। बाद में प्राथमिकी दर्ज करायी गई। एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि आरोपी को बचाने वालों के खिलाफ भी झारखंड पुलिस…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि जब तक सभी नक्सली आत्मसमर्पण न कर दें, पकड़े न जाएं या समाप्त न हो जाएं, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलमुक्त बनाना मोदी सरकार का संकल्प है। अमित शाह ने नई दिल्ली में अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और कोबरा बल के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री…

Read More

पटना। पटना मेट्रो का पहला ट्रायल बुधवार काे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस ट्रायल के दौरान मेट्रो को डिपो के अंदर बनाए गए 800 मीटर लंबे ट्रैक पर ट्रेन को दौड़ाया गया, ताकि सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जा सके। ट्रायल के दौरान मेट्रो की तकनीकी और सुरक्षा प्रणालियों की पूरी जांच की गई। विशेषज्ञों की टीम ने ट्रेन की स्पीड, ब्रेकिंग सिस्टम, पावर सप्लाई और सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया। डि‍पो के अंदर शुरुआती ट्रायल के बाद अब पटना मेट्रो को आईएसबीटी से भूतनाथ स्टेशन तक के लंबे ट्रैक पर दौड़ाया जाएगा। यह ट्रायल एक…

Read More

बीजिंग । द्वितीय विश्व युद्ध में चीन ने जीत की 80वीं वर्षगांठ पर ‘विक्ट्री डे परेड’ के बहाने अपना सबसे बड़ा सैन्य शक्ति प्रदर्शन किया है। चीन ने हाइपरसोनिक मिसाइलों, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों और मानवरहित लड़ाकू प्लेटफार्मों समेत अपनी सबसे उन्नत सैन्य तकनीक को सार्वजनिक तौर पर दिखाते हुए सैन्य परेड निकाली। इसमें 10 हजार से अधिक सैन्यकर्मी, 100 से अधिक विमान के साथ ही सैकड़ों टैंक और बख्तरबंद वाहन थे। चीन के तियानमेन में आयोजित इस कार्यक्रम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, ईरान, मलेशिया, पाकिस्तान,…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में बुधवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि छह अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए और अचानक हथियार निकालकर दुकान के मालिक पंकज जैन को बंधक बना लिया।इसके बाद उन्होंने दुकान से भारी मात्रा में जेवरात और आभूषण बटोर लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने पंकज जैन के सिर पर पिस्तौल की बट से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकानदार को तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई…

Read More