Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- इनर व्हील क्लब रांची साउथ की नई अध्यक्ष बनीं रंजना शुक्ला
- चतरा में कोयला लदे वाहन ने सीआरपीएफ जवान को रौंदा, 20 घंटे से सड़क जाम
- विपक्ष ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई, हम कर रहे राम नगरी का विकास’; अयोध्या में बोले सीएम योगी
- भारतीय मूल के मेनन 14 को भरेंगे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान
- जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह छह साल के लिए निष्कासित
- अब मेक इन इंडिया होगा आयरन डोम, इजराइल की प्रमुख कंपनी राफेल भारत में तलाश रही है संभावनाएं
- महिलाओं और छात्राओं की सूचना पर 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, रामगढ़ के एसपी ने सभी थानों को किया अलर्ट
- 150 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त, गृह मंत्रालय के निर्देश पर हजारीबाग में सीआईएसएफ का बड़ा ऐक्शन
Author: News Maati
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सेक्टर विकसित और आत्मनिर्भर का ब्रांड एंबेसडर है। बिना एमएसएमई के सहयोग से विकसित और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना नहीं कर सकते हैं। पीएम मोदी का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक भारत को एक ताकतवर देश बनायेंगे। इसमें एमएसएमई सेक्टर का बड़ा योगदान होगा। आत्मनिर्भर भारत एमएसमई सेक्टर के योगदन के बिना अधुरा है। इसके लिए जल्द ही रांची, जमशेदपुर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद जैसे अन्य जिलों में स्थित एमएसएमई इकाइयों को बुस्टअप देने जा रहे हैं। जल्द ही अच्छी सूचना प्राप्त होगी। मेरा…
रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की सरकार को भूमि सर्वेक्षण का कार्य आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिए तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मंगलवार को एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से भूमि सर्वे नई टेक्नोलॉजी के जरिए अपडेट करने के कार्य की प्रगति पर जानकारी मांगी। इस पर झारखंड सरकार की ओर से बताया गया कि भूमि सर्वेक्षण की नई टेक्नोलॉजी की जानकारी लेने और इसकी बारीकियां सीखने के लिए तीन टीमों को बिहार, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक भेजा जा रहा है।…
रांची। पलामू जिले के नावा बाजार के अंचलाधिकारी शैलेश कुमार को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने अंचलाधिकारी को उनके कार्यालय में बुधवार को 30 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा। गिरफ्तार करने के बाद उनसे उनके कार्यालय में पूछताछ की गई। जानकारी मिली है कि जमीन मोटेशन के नाम पर अंचलाधिकारी ने घूस मांगी थी। इटको पंचायत के पूर्व मुखिया सह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह दीपक गुप्ता से उन्होंने घूस मांगी थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की पलामू इकाई में शिकायत करने के बाद यह कार्रवाई की गई। सीओ को…
नई दिल्ली । मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और अनंत अंबानी संयुक्त रूप से देश के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। 360 वन वेल्थ (ONE Wealth) और क्रिसिल (Crisil) ने मिलकर एक रिपोर्ट निकाली है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के सबसे अमीर लोग कौन हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार आकाश और अनंत अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इनकी नेटवर्थ 3.59 लाख करोड़ रुपये है। इस रिपोर्ट में 2013 ऐसे भारतीयों को शामिल किया गया है, जिन्होंने अपनी मेहनत से संपत्ति बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति लगभग 100 लाख करोड़ रुपये है।…
पटन। बिहार में मखाना के उत्पादन में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पिछले 10 वर्षों में मखाना की खेती का रकबा दो गुणा बढ़ गया है। कृषि विभाग और कॉम्फेड की कोशिशों से ही बीते दिनों सुधा ब्रांड ने मखाना अमेरिका तक भेजा है। प्रदेश सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 तक बिहार में मखाना की खेती लगभग 13 हजार हेक्टेयर में होती थी। मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के अन्तर्गत मखाना का क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, जिससे मखाना की खेती का रकबा बढ़कर 35 हजार 224 हेक्टेयर हो गया है। मखाना विकास योजना के तहत…
गांधीनगर। अहमदाबाद विमान हादसे में 242 लोगों में अविश्वसनीय रूप से जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। हादसे में घायल विश्वास दुर्घटना के बाद से अस्पताल में भर्ती थे। डिस्चार्ज होने के बाद वे आज अपने बड़े भाई अजय की अंतिम यात्रा में शामिल हुए, जिनकी विमान हादसे में जान चली गई थी। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में क्रू मेंबर समेत 241 लोगों की मौत हो गई। हादसे में सिर्फ एक यात्री विश्वास रमेश कुमार की जान बच पाई। आज अस्पताल से डिस्चार्ज होने…
नई दिल्ली। फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन अब वैश्विक बाजार के लिए भारत में फाल्कन-2000 बिजनेस जेट बनाएगी। इसके लिए आज पेरिस एयर शो में कंपनी ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड (आरएएल) के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के बाद भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्राजील के बाद अगली पीढ़ी के बिजनेस जेट बनाने वाले देशों के कुलीन क्लब में शामिल हो गया है। यह पहली बार है कि जब डसॉल्ट एविएशन फ्रांस के बाहर फाल्कन-2000 जेट का निर्माण करेगा, जिससे भारत रणनीतिक वैश्विक विमानन केंद्र के रूप में स्थापित होगा। बिजनेस…
नयी दिल्ली। झारखंड की डॉ पार्वती तिर्की को 2025 के साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। फिर उगना हिंदी कविता के लिए उनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी द्वारा 35 वर्ष से कम आयु के युवा लेखकों को 24 भारतीय भाषाओं में से किसी एक में उत्कृष्ट साहित्यिक कार्य के लिए दिया जाने वाला यह एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इस पुरस्कार के तहत 50 हजार रुपए कैश दिया जाता है। इसके साथ ही एक उत्कीर्ण ताम्र पट्टिका दी जाती है। इस वर्ष डोंगरी भाषा में कोई पुरस्कार…
रांची। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की आधिकारिक सूचना दी है। यह बैठक 10 जुलाई को रांची में आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछली बार 10 मई को रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के कारण यह बैठक स्थगित कर दी गई थी। राज्य सरकार ने बैठक के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने बुधवार को आईजी, डीसी, एसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश…
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने खराब मौसम को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों को गुरुवार को बंद रखने का निर्देश दिया है। बुधवार को उपयुक्त कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से 17 से 21 जून तक भारी बारिश से संबं?धित चेतावनी को को देखते जिले को रेड जोन घोषित किया गया है। इस कारण जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी स्कूलों में केजी से लेकर 12 वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद रहेगा। पत्र में कहा…