Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- इनर व्हील क्लब रांची साउथ की नई अध्यक्ष बनीं रंजना शुक्ला
- चतरा में कोयला लदे वाहन ने सीआरपीएफ जवान को रौंदा, 20 घंटे से सड़क जाम
- विपक्ष ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई, हम कर रहे राम नगरी का विकास’; अयोध्या में बोले सीएम योगी
- भारतीय मूल के मेनन 14 को भरेंगे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान
- जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह छह साल के लिए निष्कासित
- अब मेक इन इंडिया होगा आयरन डोम, इजराइल की प्रमुख कंपनी राफेल भारत में तलाश रही है संभावनाएं
- महिलाओं और छात्राओं की सूचना पर 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, रामगढ़ के एसपी ने सभी थानों को किया अलर्ट
- 150 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त, गृह मंत्रालय के निर्देश पर हजारीबाग में सीआईएसएफ का बड़ा ऐक्शन
Author: News Maati
रांची । झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 जून तक बारिश होगी वहीं राज्य में रांची सहित आसपास के कई जिलों में हो रही भारी बारिश से आमजन जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रांची, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदग्गा, गुमला सहित कई जिलों में हो रही भारी से राजधानी रांची बिजली की स्थिती चरमरा गई है। कई मुहल्लों में बिजली कटने और लो वोल्टेज की समस्या रही। इन जगहों पर इतनी हुई बारिश : पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी जिले के अड़की में 155.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वही रांची में 47.2 मिमी बारिश दर्ज की…
रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रोड इंदिरा कॉलोनी में आरोपित सोनाली कुमारी ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। बुधवार रात इस खुदकुशी की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया, जिस कमरे में सोनाली ने फंदे से लटक कर खुदकुशी की। वहां चार पन्ने का सुसाइड नोट भी उन्हें मिला है। सुसाइड नोट में सोनाली ने रामगढ़ पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा…
रांची। आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्यभर के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित विभागों को तत्काल अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। मंत्री ने गुरुवार को एक आपात बैठक के बाद राज्यव्यापी एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिया है। मंत्री ने रेड अलर्ट वाले जिलों में उपायुक्तों से विद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद रखने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि हर जीवन की सुरक्षा हमारा संकल्प है। सावधानी, सतर्कता और सहयोग ही इस आपदा की घड़ी में हमारा…
जमशेदपुर। भारी बारिश के बाद एनएचएआई की लापरवाही सामने आई है। गुरुवार को काली मंदिर के पास टाटा-रांची और टाटा-पुरुलिया हाईवे पूरी तरह जलमग्न हो गए, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। आशियाना वुडलैंड कॉलोनी में जलभराव ने स्थिति को और भी भयावह बना दिया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण टाटा-रांची नेशनल हाईवे और टाटा-पुरुलिया मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। काली मंदिर के पास जलजमाव की स्थिति ऐसी हो गई कि दोनों प्रमुख मार्गों पर यातायात ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। अनेकों…
रांची । झारखंड के शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, झारखंड एसीबी की टीम ने उन्हें रायपुर के पास किसी स्थान पर दबिश डालकर गिरफ्तार किया। उन्हें वहां की अदालत में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की तैयारी की जा रही है। सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ 12 जून को एसीबी ने विशेष कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था। पूर्व में एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए हाजिर होने का समन भेजा था, लेकिन तय तारीख पर वे न तो उपस्थित हुए…
नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच गुरुवार को ईरान से 110 भारतीय नागरिकों को निकाला गया, जिनमें जम्मू-कश्मीर के 90 छात्र शामिल हैं। अपने देश सुरक्षित लौटने के बाद इन सभी ने भारत सरकार, ईरान और आर्मेनिया में भारतीय दूतावासों को ‘धन्यवाद’ दिया। ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत ईरान से सफलतापूर्वक निकाले गए 110 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान नई दिल्ली पहुंची है। सभी भारतीय नागरिकों को इंडिगो की उड़ान ‘6ई 9487’ से दिल्ली लाया गया।केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने हवाई अड्डे पर निकाले गए भारतीय नागरिकों का स्वागत किया।ईरान के उर्मिया…
रांची/पटना । साल 2024 के नीट पेपर लीक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह रांची के बरियातू , बिहार के पटना, और नालंदा में कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। जानकारी के अनुसार, पेपर लीक के मास्टरमाइंड बिहार निवासी संजीव मुखिया, उसके कई रिश्तेदार और करीबी इस मामले में ईडी की जांच के दायरे में हैं। पेपर लीक के मामले में चल रही सीबीआई जांच में बड़े पैमाने पर रकम के लेनदेन का मामला उजागर होने के बाद ईडी ने इसीआईआर (इन्फोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की…
वॉशिंगटन। इजरायल और ईरान की जंग में अमेरिका की जल्द ही एंट्री हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमला करने की योजना को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने तीन सूत्रों के हवाले ये जानकारी दी है। हालांकि, अंतिम आदेश देने से पहले ट्रंप यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ देगा या नहीं। इसके पहले जब ट्रंप से ईरान पर हमले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इजरायली सैन्य कार्रवाई में अमेरिका के शामिल होने की संभावना को खुला छोड़ दिया था। ईरान को बिना…
रांची। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 57 अधिकारियों को नए स्थानों पर पदस्थापन कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना की जगह पर जाकर प्रभार लेने का निर्देश दिया गया है।सूची में आधा दर्जन से अधिक अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इन अफसरों में अमिताभ कौशल का नाम सबसे ऊपर है। इन्हें उत्पाद सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।राजेश कुमार शर्मा को नागरिक सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अरवा राजकमल को झारखंड राज्य खनिज विकास निगम…
रामगढ़ । जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कीपोना पारडीह गांव में एक साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत बुधवार को बच्चे की सांस की नली में कुरकुरे फंसने से हो गई। बच्चे को पहले तो हिचकी आई और कुछ देर के बाद वह बेहोश हो गया। परिजन जब उस बच्चे को लेकर सदर अस्पताल, रामगढ़ पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बड़कीपोना पारडीह गांव निवासी सुनील कुमार महतो और उनकी पत्नी सोनी देवी का साढ़े तीन साल का बच्चा रेयांश राज घर में ही कुरकुरे खा रहा था। इसी दौरान उसे पहले…